गालूडीह: गालूडीह थाना क्षेत्र के बेड़ाहातु गांव के पास सोमवार रात करीब 8 बजे सड़क दुर्घटना में एक साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से सुसनिगाड़िया गांव निवासी छोटो सोरेन (50) सड़क पर गिर पड़ा. वे टोल प्लाजा से अपने गांव लौट रहे थे. (नीचे भी पढे)
घटना के बाद हाइवे 100 नंबर पुलिस और आसपास के लोगों ने तत्काल घायल को उठाकर उपचार के लिए टोल प्लाजा के एंबुलेंस से अनुमंडल अस्पताल घाटशिला भेजा. स्थानीय लोगों ने बताया कि हाइवे सड़क पर वाहनों की तेज रफ्तार के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं. उन्होंने प्रशासन से स्पीड कंट्रोल के लिए आवश्यक कदम उठाने और सड़क सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है.







