चाकुलिया: मुहर्रम के मद्देनजर मंगलवार को चाकुलिया थाना परिसर में एसडीपीओ विकास आनंद लागुरी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में आपसी एकता और भाईचारे के साथ पर्व मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में समिति के सदस्यों ने कहा की मुहर्रम पर्व पर बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने,पानी सप्लाई करने और जुलूस के साथ मेडिकल टीम और जुलूस शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हो इसके लिए प्रशासनिक टीम जुलूस के साथ रहने की बात कही.(नीचे भी पढ़े)
इस मौके पर बीडीओ आरती मुंडा, थाना प्रभारी राजेश कुमार, नपं अध्यक्ष सोमवारी सोरेन, पार्षद मो गुलाब, शतदल महतो, मौसमी मल्लिक, दिनेश सिंह, रसीद खान, मो साजिद, मुरारी शर्मा, रमाकांत शुक्ला, समेत अन्य उपस्थित थे.संचालन रविन्द्र नाथ मिश्रा ने किया.







