• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, August 17, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur jdu : जमशेदपुर में जदयू ने उपायुक्त को सौंपा जनसमस्याओं के समाधान एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर ज्ञापन, सौंपी फेहरिश्त

Jamshedpur jdu : जमशेदपुर में जदयू ने उपायुक्त को सौंपा जनसमस्याओं के समाधान एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर ज्ञापन, सौंपी फेहरिश्त
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को विभिन्न जनसमस्याओं, नागरिक सुविधाओं की बदहाल स्थिति तथा लंबित विकास योजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन की मांग को लेकर एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया कि जमशेदपुर महानगर एवं जिले के विभिन्न शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं की स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है, जिससे आम जनता को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. जदयू ने इन समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु प्रभावी कार्रवाई और समयबद्ध कार्ययोजना की मांग की. जदयू ने शहर में बढ़ती ट्रैफिक अव्यवस्था एवं जाम की समस्या पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्य चौक-चौराहों एवं बाजार क्षेत्रों में आम नागरिकों को प्रतिदिन भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है. दिशा की बैठक में सीसीटीवी युक्त स्थानों पर वाहन जांच एवं चालान की कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन इसका अपेक्षित प्रभाव धरातल पर दिखाई नहीं दे रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

पार्टी ने मांग की कि यातायात पुलिस का मुख्य उद्देश्य यातायात व्यवस्था को नियंत्रित एवं सुचारु बनाए रखना होना चाहिए तथा नियम उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से ऑनलाइन चालान की प्रभावी व्यवस्था लागू की जाए. ज्ञापन में चालान भुगतान प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाने की मांग करते हुए कहा गया कि ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से भुगतान की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे आम जनता को सुविधा मिले तथा ट्रैफिक पुलिस यातायात प्रबंधन पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सके. पार्टी ने मानगो नगर निगम (एमएनएसी) क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना का टेन्डर महीनों पहले हो चुका है, लेकिन कार्य अब तक धरातल पर नहीं उतर पाया है. इसके अलावा खराब स्ट्रीट लाइटों को बदला नहीं जा रहा है तथा क्षेत्र मे नियमित कचरा उठाव नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जदयू ने नियमित सफाई एवं कचरा निष्पादन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की. ज्ञापन में जिले में गहराते पेयजल संकट का भी उल्लेख किया गया. पार्टी ने कहा कि कई क्षेत्रों में देर रात अथवा तड़के सुबह जलापूर्ति हो रही है, जिससे आम नागरिकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें रात में जागकर पानी भरना पड़ता है. जदयू ने मानगो क्षेत्र में इनडोर एवं आउटडोर स्टेडियम की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि खेल प्रतिभाओं को उचित सुविधाएं एवं अवसर नहीं मिल पा रहे हैं. पार्टी ने शीघ्र स्टेडियम निर्माण की मांग की. (नीचे भी पढ़ें)

इसके अतिरिक्त जेएनएसी क्षेत्र में सड़कों एवं नालियों पर फैले कचरे, सफाई व्यवस्था में व्याप्त अनियमितताओं तथा सफाई कर्मियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग भी ज्ञापन के माध्यम से की गई. ज्ञापन में जुस्को द्वारा उपभोक्ताओं को पेयजल कनेक्शन संयोजन में आ रही कठिनाईयों के समाधान में अपनाई जा रही टालमटोल की नीति पर भी चिंता व्यक्त की गई तथा उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की गई. जदयू ने उपायुक्त से आग्रह किया कि शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई तथा अन्य मूलभूत नागरिक सुविधाओं से जुड़ी लंबित समस्याओं के समाधान हेतु विशेष अभियान चलाया जाए तथा संबंधित विभागों को स्पष्ट कार्ययोजना बनाकर समयबद्ध तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया जाए. उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित करने का आश्वासन दिया. ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, जिला महासचिव कुलविंदर सिंह पन्नू, प्रकाश कोया, प्रेम सक्सेना, संजीव सिंह, राजेश प्रसाद, प्रवीण सिंह, लालू गौड़, अर्जुन यादव, विजय सिंह, अशोक सिंह, मुश्ताक अहमद, विनोद सिंह, तारक मुखर्जी,दीपक गौड़, दिनेश सिंह, संजय सिंह, दीपक कुमार, सुष्मिता मंडल, गणेश चन्द्र सहित जनता दल (यूनाइटेड) के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

jamshedpur sports- स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस केंद्र गोलमुरी में मैत्री फुटबॉल मैच का आयोजन, जमशेदपुर पुलिस 3-0 से विजयी
खबर

jamshedpur sports- स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस केंद्र गोलमुरी में मैत्री फुटबॉल मैच का आयोजन, जमशेदपुर पुलिस 3-0 से विजयी

August 16, 2026
jamshedpur road accident-टाटा- पटमदा मार्ग पर सड़क हादसा, ठनठनी घाटी के पास सब्जियों से लदी पिकअप वैन पलटी, 13 घायल
खबर

jamshedpur road accident-टाटा- पटमदा मार्ग पर सड़क हादसा, ठनठनी घाटी के पास सब्जियों से लदी पिकअप वैन पलटी, 13 घायल

August 16, 2026
Jamshedpur wholesale vastra vikreta sangh- जमशेदपुर थोक वस्त्र विक्रेता संघ ने मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह, अध्यक्ष अनिल मोदी ने किया ध्वजारोहण
खबर

Jamshedpur wholesale vastra vikreta sangh- जमशेदपुर थोक वस्त्र विक्रेता संघ ने मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह, अध्यक्ष अनिल मोदी ने किया ध्वजारोहण

August 16, 2026
Next Post
Jamshedpur muharram meeting – मुहर्रम को लेकर सीतारामडेरा थाना शांति समिति की हुई बैठक, आपसी सौहार्द और भाइचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील

Jamshedpur muharram meeting - मुहर्रम को लेकर सीतारामडेरा थाना शांति समिति की हुई बैठक, आपसी सौहार्द और भाइचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील

Jamshedpur mla saryu roy : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय के खिलाफ वीडियो बनाने के मामले ने तूल पकड़ा, बिष्टुपुर थाना में दर्ज करायी शिकायत

Jamshedpur mla saryu roy : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय के खिलाफ वीडियो बनाने के मामले ने तूल पकड़ा, बिष्टुपुर थाना में दर्ज करायी शिकायत

Jamshedpur seminar : बिष्टुपुर में साइबर सुरक्षा पर छात्राओं को किया गया जागरूक, एक दिवसीय सेमिनार आयोजित

Jamshedpur seminar : बिष्टुपुर में साइबर सुरक्षा पर छात्राओं को किया गया जागरूक, एक दिवसीय सेमिनार आयोजित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day saturday 15th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 15 अगस्त 2026

Jamshedpur theft – मानगो में महिला के घर से लाखों की चोरी, आभूषण व नकदी उड़ा ले गए चोर, देखिए – video

Jamshedpur encroachment removal drive : जेमको से हटाया गया एक दर्जन दुकानें, विरोध करने आये लोगों को पुलिस और टाटा स्टील के सुरक्षाकर्मियों को दौड़ाकर पीटा, देखिये – video

Jamshedpur pre independence day : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति के रंग में रंगा जमशेदपुर, कविता, गीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Jamshedpur mla saryu roy initiative : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित लोगों को कराया भोजन, बाढ़ पीड़ितों की हुई मदद

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural theft : बोड़ाम के भादूडीह में एस्बेस्टस की छत काटकर दुकान में चोरी, नगदी समेत 1.20 लाख के सामान चुरा ले गए चोर

Jamshedpur rural theft : भादूडीह में एस्बेस्टस की छत काटकर दुकान में चोरी, नकदी समेत लाखो का सामान ले उड़े चोर

Jamshedpur theft : परसुडीह में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, स्वतंत्रता दिवस मना रहे थे लोग, चोरो ने किया हाथ साफ

Jamshedpur press club : स्वतंत्रता दिवस पर जमशेदपुर प्रेस क्लब में ध्वजारोहण, सदस्यों के लिए शुरू हुई मेडिकल सुविधा

Press club of Jamshedpur : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह, पत्रकारों से सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान

Jamshedpur police line independence day : जमशेदपुर पुलिस लाइन में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, 25 पुलिसकर्मी सम्मानित

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News