जमशेदपुर : सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से बिष्टुपुर स्थित साउथ पार्क के सरदार माधो सिंह गर्ल्स हाई स्कूल में “साइबर सेफ्टी-डिजिटल सिक्योरिटी” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के प्रति जागरूक करना था. सेमिनार को संबोधित करते हुए ट्रस्ट की अध्यक्ष पल्लवी दीप ने छात्राओं को साइबर बुलिंग, ओटीपी फ्रॉड, कमजोर पासवर्ड के खतरे, फर्जी लिंक, डिजिटल फुटप्रिंट, ऑनलाइन गेमिंग और चैटिंग से जुड़े जोखिमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने इंटरनेट का सुरक्षित और जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की सलाह दी. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम में विभिन्न विश्वविद्यालयों से इंटर्नशिप कर रहे छात्र-छात्राओं ने भी सहभागिता निभाई. इनमें क्राइस्ट यूनिवर्सिटी एनसीआर, नरसी मोनजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज बेंगलुरु एवं हैदराबाद, एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी पंजाब और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के इंटर्न शामिल रहे. सेमिनार के अंत में सभी छात्राओं के बीच ग्लूकोन-डी का वितरण किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष पल्लवी दीप, प्रधानाध्यापिका मीरा कुमारी, शिक्षिका अनुराधा कुमारी, गोविंद साव, कल्पना कुमारी, निहारिका कुमारी, सुदीप्ता कुमार प्रधान, अमित कुमार सिंह, हेमा, आबिद इमाम एवं दीपक कुमार की सराहनीय भूमिका रही. विद्यालय प्रबंधन एवं ट्रस्ट की ओर से सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया.







