• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, June 29, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur bjp : दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर जमशेदपुर पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, बोले- कार्यकर्ताओं के सुझाव प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाए जाएंगे

jamshedpur bjp : दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर जमशेदपुर पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, बोले- कार्यकर्ताओं के सुझाव प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाए जाएंगे
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : झारखंड भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही अपने दो दिवसीय जमशेदपुर प्रवास के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं. सोमवार को उन्होंने भाजपा जमशेदपुर महानगर की विभिन्न बैठकों में भाग लेकर संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की. बिष्टुपुर स्थित परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं मोर्चा जिलाध्यक्ष शामिल हुए. बैठक में संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, आगामी कार्यक्रमों एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर जिला प्रभारी बबन गुप्ता भी मौजूद रहे. (नीचे भी पढे)

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और उनके सुझाव, अनुभव एवं भावनाओं का सम्मान भाजपा की कार्यसंस्कृति का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं से प्राप्त सुझावों और उनकी समस्याओं को प्रदेश नेतृत्व के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा, जिससे संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जनोन्मुख बनाया जा सके. उन्होंने भरोसा दिलाया कि कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं के अनुरूप संगठनात्मक ढांचे को सशक्त बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे. इस दौरान भानु प्रताप शाही ने पूर्व जिलाध्यक्षों, पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों, पूर्व जिला पदाधिकारियों एवं निवर्तमान मंडल अध्यक्षों के संग अलग से बैठक कर संगठन की जमीनी स्थिति, अनुभव एवं विभिन्न विषयों पर उनके सुझाव लिए. उन्होंने कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का अनुभव संगठन की अमूल्य पूंजी है, जिसका लाभ लेकर भाजपा जनसेवा और संगठन विस्तार के अपने अभियान को और गति देगी. बैठक में जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने बीते एक माह के दौरान जिले में संपन्न विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए आगामी गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत किया. (नीचे भी पढे)

ADVERTISEMENT

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग और समर्पण के बल पर भाजपा महानगर जनहित एवं संगठन हित में निरंतर कार्य कर रही है. जिला प्रभारी बबन गुप्ता ने जिले में सफलतापूर्वक आयोजित कार्यक्रमों की सराहना करते हुए एसआईआर से जुड़े विषयों पर विस्तार से जानकारी दी और आवश्यक संगठनात्मक तैयारियों एवं रणनीतियों पर अपने विचार साझा किए. वहीं, संध्याकाल में भानु प्रताप शाही ने मानगो स्थित एक होटल में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और उनके विचारों को सुना. अपने प्रवास के दूसरे दिन भानु प्रताप शाही मंगलवार सुबह विचार परिवार के वरिष्ठजनों से मुलाकात करेंगे. इसके अलावा, सीतारामडेरा एवं गोलमुरी मंडल में प्रवास के दौरान बूथ स्तर के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित कर संगठनात्मक गतिविधियों और जनसंपर्क अभियानों की समीक्षा करेंगे.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jamshedpur ssp action in dd bar case , बिष्टुपुर डीडी बार में हुई हत्या के मामले में एसएसपी ने तीन पुलिस वालों को किया सस्पेंड, यह हुई कार्रवाई
खबर

Jamshedpur ssp action in dd bar case , बिष्टुपुर डीडी बार में हुई हत्या के मामले में एसएसपी ने तीन पुलिस वालों को किया सस्पेंड, यह हुई कार्रवाई

June 29, 2026
Jamshedpur Snan Purnima : इस्कॉन कदमा में स्नान पूर्णिमा महोत्सव भक्ति, उल्लास एवं आध्यात्मिक उत्साह के साथ संपन्न, रथयात्रा की तैयारियां हुईं तेज
खबर

Jamshedpur Snan Purnima : इस्कॉन कदमा में स्नान पूर्णिमा महोत्सव भक्ति, उल्लास एवं आध्यात्मिक उत्साह के साथ संपन्न, रथयात्रा की तैयारियां हुईं तेज

June 29, 2026
Jamshedpur badminton tournament: राउंड टेबल इंडिया के बैडमिंटन टूर्नामेंट में 250 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, विजेताओं को मिला नगद व ट्रॉफी
खबर

Jamshedpur badminton tournament: राउंड टेबल इंडिया के बैडमिंटन टूर्नामेंट में 250 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, विजेताओं को मिला नगद व ट्रॉफी

June 29, 2026
Next Post
jamshedpur Brahmotsavam- 57वें श्री वेंकटेश्वर स्वामी ब्रह्मोत्सवम् के पांचवें दिन मूसलाधार बारिश के बीच त्रिपाल की छत्रछाया में हनुमंत वाहन पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान बालाजी

jamshedpur Brahmotsavam- 57वें श्री वेंकटेश्वर स्वामी ब्रह्मोत्सवम् के पांचवें दिन मूसलाधार बारिश के बीच त्रिपाल की छत्रछाया में हनुमंत वाहन पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान बालाजी

Jharkhand film festival : रांची में त्रिदिवसीय चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल 2026 का हुआ भव्य समापन, मुख्य अतिथि अर्जुन मुंडा ने बताया अहम सांस्कृतिक अभियान, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने की सुनहरे भविष्य की कामना

Jamshedpur murder protest : बिष्टुपुर डीडी बार में घायल हिमांशु की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने किया बिष्टुपुर गोलचक्कर जाम, पुलिस के खिलाफ लोगों में गुस्सा, देखिए – video

Jamshedpur murder protest : बिष्टुपुर डीडी बार में घायल हिमांशु की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने किया बिष्टुपुर गोलचक्कर जाम, पुलिस के खिलाफ लोगों में गुस्सा, देखिए - video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur ssp action in dd bar case , बिष्टुपुर डीडी बार में हुई हत्या के मामले में एसएसपी ने तीन पुलिस वालों को किया सस्पेंड, यह हुई कार्रवाई

Jamshedpur Snan Purnima : इस्कॉन कदमा में स्नान पूर्णिमा महोत्सव भक्ति, उल्लास एवं आध्यात्मिक उत्साह के साथ संपन्न, रथयात्रा की तैयारियां हुईं तेज

Jamshedpur badminton tournament: राउंड टेबल इंडिया के बैडमिंटन टूर्नामेंट में 250 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, विजेताओं को मिला नगद व ट्रॉफी

West singhbhum teacher dies in road accident : चक्रधरपुर-सोनुआ एनएच पर भीषण सड़क दुर्घटना, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने शिक्षिका को कुचला, मौत, ग्रामीणों के आक्रोश के बाद प्रशासन ने दीं कई गारंटी

jamshedpur rural bjp- गालूडीह और जादूगोड़ा भाजपा मंडल में संगठनात्मक बैठक का आयोजन,आगामी कार्यक्रमों की तैयारी पर चर्चा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur ssp action in dd bar case , बिष्टुपुर डीडी बार में हुई हत्या के मामले में एसएसपी ने तीन पुलिस वालों को किया सस्पेंड, यह हुई कार्रवाई

Jamshedpur Snan Purnima : इस्कॉन कदमा में स्नान पूर्णिमा महोत्सव भक्ति, उल्लास एवं आध्यात्मिक उत्साह के साथ संपन्न, रथयात्रा की तैयारियां हुईं तेज

Jamshedpur badminton tournament: राउंड टेबल इंडिया के बैडमिंटन टूर्नामेंट में 250 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, विजेताओं को मिला नगद व ट्रॉफी

West singhbhum teacher dies in road accident : चक्रधरपुर-सोनुआ एनएच पर भीषण सड़क दुर्घटना, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने शिक्षिका को कुचला, मौत, ग्रामीणों के आक्रोश के बाद प्रशासन ने दीं कई गारंटी

jamshedpur rural bjp- गालूडीह और जादूगोड़ा भाजपा मंडल में संगठनात्मक बैठक का आयोजन,आगामी कार्यक्रमों की तैयारी पर चर्चा

Jamshedpur rajsthan sevasadan : राजस्थान सेवा सदन अस्पताल में अत्याधुनिक स्ट्रेचर लिफ्ट का हुआ लोकार्पण, आधुनिक पावर के सीईओ दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन, स्ट्रेचर लिफ्ट से से मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News