जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के डीडी बार में शनिवार की देर रात हुई चापड़बाजी की घटना में घायल हिमांशु सिंह की मौत के खिलाफ आम जन मानस में भारी गुस्सा देखा जा रहा है. मौत की खबर के बाद लोगों का जुटान बिष्टुपुर स्थित मुख्य गोलचक्कर पर आक्रोशित लोग जुट गए. लोगों ने यहां जमकर हंगामा किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की. मुख्य गोलचक्कर को ही जाम कर दिया गया. लोगों में पुलिस के खिलाफ सबसे ज्यादा गुस्सा था. (नीचे भी पढ़े)
लोगों का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में कैसे अपराधियों ने मिलकर हिमांशु और प्रत्यूष पर कातिलाना हमला कर दिया. अब तक पुलिस की पदाधिकारी या पुलिस कर्मियों के खिलाफ कोई कार्रवाई तक नहीं की गई है. नाम के लिए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई पुलिस ने नहीं की है जिससे लोगों में भारी गुस्सा है. इस रोड जाम के कारण स्थानीय लोग फंसे हुए हैं और काफी गाड़ियां भी जाम में फंस गई है.







