जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट के वर्ल्ड ट्रक लाइन 3 के अशोक कुमार सिंह 17 वर्ष स्थाई रूप से योगदान देकर सेवानिवृत्त हुए. इस अवसर पर यूनियन और प्रबंधन की ओर से विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इसका संचालन यूनियन के मनोज कुमार सिंह ने किया. स्वागत भाषण यूनियन के उपाध्यक्ष राकेश रौशन दूबे तथा धन्यवाद यापन जुगनू वर्मा ने किया. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर उपमहाप्रबंधक कुमार गौरव, भोला सिंह, संतोष जायसवाल, दयाल शरण, मनजीत कुमार, राजीव कुमार, हिमांशु, संजीव ओझा, मलय, अशोक मिश्रा, सुदामा सिंह, अनिल जायसवाल, अंजन चौधरी, लक्ष्मण महतो, हिमालय सिंह, पिंगोवा, इजाज आदि मौजूद थे.







