जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर मे पुलिस वैन से निकालकर हिंमाशू और प्रत्युष को पुलिसकर्मियों के सामने धारदार चाकू और चापड से जिस तरह निर्ममता से हमला किया गया. इस घटना मे हिमांशु सिंह की मौत के बाद जमशेदपुर के शहरवासियों मे जो आक्रोश देखा जा रहा है वह पुलिस महकमे कि संवेदनशीलता और कार्य क्षमता पर सवाल खडे करती है कि जमशेदपुर पुलिस इतनी असहाय क्यों बनी हुई है और ऊपर के अफसर इस पर लगाम क्यों नही लगा पा रहे. बिष्टुपुर के तुलसीभवन मे विहिप की प्रेसवार्ता मे अरूण सिंह ने झारखंड सरकार से जल्द से जल्द सीनियर पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की बात करते हुए उन्हे जमशेदपुर से हटाने की मांग की है और शहर मे लगातार हो रहे चापडबाजी, नशाखोरी, खुलेआम आर्म्स लेकर सभी मामलों मे लगातार बढोतरी देखी जा रही है जिससे पूरे शहर मे खौफ का माहौल है कब किस चौराहे पर आम व्यक्ति की हत्या कर दी जाये. एक तरफ जहां हेलमेट चेकिंग के नाम पर पब्लिक परेशान है. (नीचे भी पढ़े)
दूसरी तरफ अपराधिक घटनाओं को रोकने मे पुलिस तंत्र फेल हो चुकी है. सभी थानों का भी यही हाल है जिससे साधारण लोग थाना जाकर शिकायत करने मे डर रहे है क्योंकि पैसों की भारी डिमांड रख दी जाती है. विहिप जमशेदपुर महानगर की टीम इस मामले मे आदित्यपुर जाकर स्वर्गीय हिमांशु के परिवार वालों से मिलकर सांतवना प्रकट की और हिमाशूं को न्याय दिलाने मे विहिप उनके परिवार के साथ खडी है. अगर जल्द कोई बडा एक्शन नही होता है तो विहिप जमशेदपुर बंद कराते हुए अपने आवाज को जनआंदोलन के रूप मे खडा करेगा. प्रेस वार्ता मे जिला के अध्यक्ष अजय गुप्ता, मंत्री चंद्रिका भगत, प्रांत संस्कार केंद्र प्रमुख सबिता सिंह, महानगर से जीतेंद्र प्रमाणिक, प्रदीप सिंह, धर्म प्रसार प्रमुख विवेक सिंह, दुर्गावाहिनी सह संयोजिका ज्योत्सना सरकार, मानगो प्रखंड अध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव जी के अलावा अन्य सदस्यगण शामिल रहे.







