जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में कांग्रेस पार्टी का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल राहुल बल पर्यवेक्षक एसआइआर एआइसीसी एवं जिला प्रभारी सह प्रदेश महामंत्री शशिभूषण राय के नेतृत्व में उपायुक्त राजीव रंजन से एसआइआर प्रक्रिया को तेज करने के सम्बन्ध में भेंट की. उपायुक्त को राहुल बल ने कहा कि बीएलओ गणना प्रपत्र वितरण कराने एवं फॉर्म भरने में मददगार बने. (नीचे भी पढ़ें)
चुनाव आयोग के द्वारा उपलब्ध कराए गए लिंक एवं वेबसाइट के माध्यम से 2003 के मतदाता सूची से नामों को खोजने में मददगार बने. शशिभूषण राय ने कहा कि क्षेत्र में जागरूकता अभियान अवश्य चलाया जाए. महिलाओं को अधिक संख्या में बूथ स्तर पर जोड़ने का कार्य की जाए. इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता राकेश तिवारी, विधान सभा प्रभारी ब्रजेन्द्र तिवारी, एलबी सिंह शामिल हुए.







