जमशेदपुर : भाजपा पूर्वी सिंहभूम जिला की मासिक बैठक बहरागोड़ा स्थित रंजीत बाला सभागार में जिला अध्यक्ष सत्या तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में मुख्य रूप से जिला प्रभारी दिनेश कुमार उपस्थित रहे. बैठक का शुभारंभ भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया. बैठक में पिछले मासिक बैठक में दिए गए संगठनात्मक दायित्वों एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई. जिला प्रभारी दिनेश कुमार ने सभी जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों को संगठन की कार्यशैली, अनुशासन एवं जनसंपर्क को और अधिक प्रभावी बनाने का मार्गदर्शन दिया. उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारी, बूथ सशक्तिकरण, सक्रिय कार्यकर्ता संपर्क, शक्ति केंद्रों की नियमित बैठक, सदस्यता विस्तार तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. (नीचे भी पढ़ें)

बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. जिला प्रभारी ने सभी पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों को अभियान को गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ संचालित करने तथा पात्र मतदाताओं तक पहुंचकर आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक में जनहित के विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई. निर्णय लिया गया कि आम जनता से जुड़े स्वास्थ्य विभाग एवं विद्युत विभाग की समस्याओं को लेकर प्रत्येक मंडल स्तर पर संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा, ताकि लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित हो सके. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं के साथ सतत संवाद, सेवा कार्यों के विस्तार तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भी विस्तृत रणनीति बनाई गई. बैठक का संचालन जिला महामंत्री देवदत्त साव बापटू ने और धन्यवाद ज्ञापन हेमंत नारायण देव ने किया. बैठक में दिनेश साव और लखन मार्डी ने भी अपने विचार रखे, जिला अध्यक्ष ने अध्यक्षीय संबोधन किया. बैठक में जिला पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व जिला अध्यक्षगण, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में दिनेश साव, लखन मार्डी, सुमन कल्याण मंडल, रंजीत बाला, गीता मुर्मू, विश्वनाथ बेहरा, ज्योत्स्ना बेहरा, रोहित सिंह परमार, राहुल पांडे, कृष्णा पाल, गौरचंद्र पात्र, चन्दना मुर्मू, दीपक दंडपात, ब्रजेश सिंह, श्रीवत्स घोष, राजकुमार कर, कमलकांत सिंह, गुरुचरण मार्डी, अमरदीप शर्मा, शुभेंदु पात्र, महादेव महतो, तनुश्री नंदा, जयंत घोष, अशोक पासवान, विजय पाण्डेय, काकुली सिंह, सौरव हांसदा, मोंटू सिंह उपस्थित रहे.







