जमशेदपुर : पश्चिम बंगाल के परिवहन व श्रम विभाग के मंत्री अर्जुन सिंह से जमशेदपुर के ट्रांसपोर्टरों ने मुलाकात की. इस दौरान पश्चिम बंगाल के परिवहन विभाग के प्रधान सचिव डॉ रवि इंदर सिंह भी मौजूद थे. जमशेदपुर ट्रक एवं ट्रेलर ओनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने पश्चिम बंगाल बॉर्डर के चेक पोस्ट पर परिवहन विभाग द्वारा अनुचित शुल्क वसूले जाने एवं डंडा टैक्स को अविलम्ब हटाये जाने के संबंध में एक ज्ञापन दी गई. मंत्री अर्जुन सिंह एवं प्रधान सचिव द्वारा जल्द ही इस पर कुछ विचार करने का आश्वासन दिया एवं गाड़ी वालों को कुछ राहत देने की बात की. मंत्री अर्जुन सिंह को बताया गया कि गाड़ी मालिक को काफी दिक्कतें आ रही है. (नीचे भी पढ़ें)
करीब 11,000 रुपये प्रति वर्ष का अतिरिक्त टैक्स, 1,200 रुपये प्रति माह मैकेनिकल टैक्स, वाहन के वजन (कांटा) के नाम पर प्रति ट्रिप 238 रुपये लिया जा रहा है. जबकि भारत में कहीं और ऐसा नहीं होता है. मंत्री द्वारा सब विषय को ध्यान से सुना और जल्द से जल्द कुछ ठोस कदम का भरोसा दिया. संगठन के प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से यूनियन के अध्यक्ष जसवीर सिंह, महामंत्री मनीष कुमार सिंह, संरक्षक सतबीर सिंह सोमू एवं विनीत कुमार उपस्थित रहे.




