जमशेदपुर : जमशेदपुर के पुराना सोनारी स्थित प्रगति काम्प्लेक्स में नवर्निमित मां मनसा मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा और मूर्ति स्थापना महोत्सव का बुधवार को भव्य आयोजन किया गया. इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिससे मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा. इस शुभ अवसर पर ढोल नगाड़ों और गाजे बाजे के साथ भारी संख्या में महिलाओं ने दोमुहानी नदी से पवित्र जल भरकर भव्य कलश यात्रा शुरू हुई, जो भक्तिमय माहौल में मां मनसा मंदिर तक पहुंची. (नीचे भी पढ़ें)

अनुष्ठान की शुरुआत शुभ मुहूर्त में मूर्ति स्थापना के साथ हुई. महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर दोमुहानी नदी से पवित्र जल लेकर मंदिर पहुंची. कलश यात्रा के समापन के बाद पंडित द्वारा विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान संपन्न हुआ. (नीचे भी पढ़ें)

गौरतलब है कि धीवार समिति वर्ष 1970 से ही खुले में मां मनसा की पूजा अर्चना करती आ रही थी. समिति और स्थानीय श्रद्धालुओं के लंबे समय के प्रयास से अब मां मनसा का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो चुका है, जिसके बाद विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा की गयी.




