जादूगोड़ा: पोटका प्रखंड अंतर्गत सोहदा पंचायत के जादूगोड़ा-हाता मुख्य पथ स्थित बालिजुडी बस स्टैंड से बासिला गांव तक जाने वाले सड़क काफी जर्जर हो चुकी है. बरसात के दिनों में सड़के जहां तहा तालाब में तब्दील हो गई है. आलम यह है कि इस सड़क से गुजरने वाले स्कूली छात्र-छात्राएं, मरीजों और दैनिक मजदूरों का इस सड़क से गुजरना दुर्घटनाओं को आमंत्रित देना से कम नहीं है. सड़क के बीचों-बीच बड़े-बड़े गड्ढे उग आए है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं खराब सड़क की वजह से लोग रोजाना सड़क दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे है. यह सड़क 20 गांव कों जोड़ती है. इधर ग्रामीणों की समस्या कों देखते ग्वाल काटा पंचायत के पूर्व मुखिया सह पंचायत समिति सदस्य सीताराम हांसदा ने जिले के उपायुक्त से जल्द सड़क की मरम्मती की मांग उठाई है. बहरहाल देखना यह है कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी जनता का दर्द कितना समझते है या उन्हें अपने हाल पर छोड़ देते है. यह देखने वाली बात होगी.




