गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना अंतर्गत टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर गुरुवार शाम सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में कई लोग घायल हो गए. घटना शाम करीब साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है.सड़क हादसे लेकर बताया जाता है कि सड़क पर अचानक आए एक सांड से स्कूटी सवार की टक्कर हो गई. इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ऑटो चालक ने स्कूटी सवार को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया.ऑटो में चालक समेत छह महिलाएं सवार थीं. (नीचे भी पढ़े)
दुर्घटना में सभी को चोटें आई हैं, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है.घटना की सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. पुलिस मामले की जांच कर रही है. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर घूम रहे आवारा मवेशियों की समस्या को लेकर नाराजगी जताई. उन्होंने प्रशासन से इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है.







