जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित उत्कल एसोसिएशन का चुनाव 9 अगस्त को होगा. मतदान 9 अगस्त को सुबह 9 बजे से होगा, जो शाम चार बजे तक चलेगा, जबकि मतगणना शाम 5.30 बजे से शुरू होगी. चुनाव पदाधिकारी एनबी सिंहदेव के अलावा चुनाव कमेटी के सदस्य अश्विनी माथन और आर पांडेय की देखरेख में चनाव हो रहा है. चुनाव के कार्यक्रम के तहत सुबह 10:00 बजे सभी प्रत्याशियों को अपना आइडी कार्ड, सैंपल बैलट पत्र एवं फूड कूपन का वितरण किया गया एवं सभी वोटरों को अपील किया गया है. सुबह 9:00 बजे से लेकर 4:00 बजे तक अपना बहुमूल्य मत का प्रयोग करें. जिला प्रशासन के सहयोग को सराहना किया गया. 9 अगस्त के चुनाव में कुल 25 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए वोटिंग किया जाएगा. वोटिंग के उपरांत नव निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य अपना अध्यक्ष, महासचिव, एवं कोषाध्यक्ष का चुनाव करेंगे. (नीचे भी पढ़ें)

चुनाव के दौरान कल 30 पोलिंग ऑफिसर की नियुक्ति की गयी है. 25 पोलिंग बूथ का निर्माण किया गया है. मतदाता अपना वोट देने के लिए अपने आधार या कोई पहचान पत्र लाने के लिए अनुरोध किया गया है. चुनाव के दौरान मतदाता का सहायता के लिए वोटर हेल्पलाइन 7903485843 कांटेक्ट नंबर में भी कॉन्टैक्ट कर सकते है. कमेटी मेंबर के प्रत्याशियों में संजय कुमार पात्रो, ससमिता पात्रो, निरंजन कुमार, जयप्रकाश मोहंती, अरुण कुमार मोहंती, मनोज कुमार साहू, तरुण कुमार मोहंती, बादल भुइयां, जजाती केशरी पासायत, मनीष दास, ज्ञानरंजन स्वाईं, डॉ सुचेता भुइयां, विजय किशोर मिश्रा, किशोर कुमार नायक टिक्की, उमाशंकर पटनायक, सुभाष चंद्र राउल, सत्यब्रत मोहापात्रा, बिनोद बिहार दास, मनोरंजन गौड़, सुब्रत कुमार स्वाई, सुकन्या दास, देवी प्रसाद दास, संघमित्रा नायक, अशोक कुमार भुइयां, विभूति भूषण मिश्रा, श्रीधर प्रधान, सौमेंद्र कुमार भुइयां, मोनालिसा दास, विभुति भूषण मोहंती, डॉ संजोय भूषण, विभूति भूषण नायक, अटल बिहार मोहंती, सुशांत कुमार मोहंती, सरोज कुमार, अभिमन्यू चौधरी, सुकांत कुमार दास, दिलीप कुमार साहू, सुजाता चौधरी, सुखाश्री मोहंती, सुशीला आचार्या, सुमंत कुमार पात्रा, प्रशांत कुमार मोहंती, प्रतिवा मोहंती, जया प्रकाश लेंका, मनोरंजन पसायत, संजय कुमार मोहंती, अशोक कुमार सामंता नागा, बिकास कुमार दास, पबित्र मोहन जेना, प्रभात कुमार पाणी, डॉ अशोक कुमार महापात्रा शामिल हैं. (नीचे भी पढ़ें)
चुनाव में विजयी कमेटी मेंबर अध्यक्ष, महासचिव, उपाध्यक्ष, सहायक सचिव और कोषाध्यक्ष के पद के लिए नामांकन करेंगे और वे लोग ही इसके लिए वोट डालेंगे, जबकि सारे सदस्य कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव करेंगे. इस चुनाव में नये बहाल किये गये 109 सदस्य भी वोट डालेंगे.




