जमशेदपुर: सावन माह के शुभ अवसर पर लगातार पांचवें साल मंगलवार 11 अगस्त को साकची बाजार स्थित श्री श्री साकची शिव मंदिर में सुल्तानगंज से आये हुए गंगाजल से भोले बाबा का सहस्त्रघट जलाभिषेक पूजा होगी. इसका आयोजन शिव मंदिर कमिटी के लालचंद अग्रवाल एंव बबलु अग्रवाल सपरिवार द्धारा अपने पिता (स्व. विनोद कुमार अग्रवाल) की याद में हर साल किया जा रहा हैं. इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में भक्तगण शामिल होकर गंगाजल से भोले बाबा का सहस्त्रघट जलाभिषेक करते हैं. मंगलवार को प्रातः 10 बजे से शिव पूजन, दोपहर 12.30 बजे से सहस्त्रघट जलाभिषेक, सायं 5 बजे से भव्य श्रृंगार एवं महाआरती का आयोजन होगा. (नीचे भी पढ़े)
लालचंद अग्रवाल ने शहरवासियों से आग्रह किया है कि वे परिवार सहित इस दिव्य एवं दुर्लभ धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होकर सुल्तानगंज के पावन गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करें तथा सावन मास के पुण्य लाभ के सहभागी बनें. इस आयोजन के प्रमुख सहयोगी भोलाराम दौलतराम, विनोद कुमार, लालचंद अग्रवाल, राखी अग्रवाल सहित समस्त अग्रवाल परिवार है. मालूम हो कि अग्रवाल परिवार की ओर से सुल्तानगंज की पावन गंगा से विशेष रूप से टैंकर के माध्यम से गंगाजल जमशेदपुर मंगवाया जाता है और उसी पवित्र गंगाजल से शहर के श्रद्धालुओं के लिए श्री श्री साकची शिव मंदिर में सहस्त्रघट जलाभिषेक का भव्य आयोजन किया जाता है. इस आयोजन के माध्यम से जमशेदपुर के हजारों श्रद्धालुओं को अपने ही शहर में बैठकर सुल्तानगंज के पवित्र गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करने का दुर्लभ आध्यात्मिक अवसर प्राप्त होता है.




