जमशेदपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री अमित अग्रवाल ने रांची विधानसभा के समक्ष अपने हक और अधिकार की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे निहत्थे छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज सुनने के बजाय हेमंत सरकार दमन का रास्ता अपना रही है. पहले बारिश में छात्रों को टेंट लगाने नहीं दिया गया, फिर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया और अब रांची विधानसभा के समक्ष छात्रों पर लाठियां बरसाई गईं. यह लोकतंत्र के लिए बेहद शर्मनाक है. (नीचे भी पढ़ें)
अमित अग्रवाल ने कहा कि लाठी के बल पर छात्रों की आवाज दबाई नहीं जा सकती. लाठी छात्रों के शरीर पर पड़ सकती है, लेकिन उनके हौसले और संघर्ष को नहीं तोड़ सकती. झारखंड के युवा अपने अधिकार और भविष्य के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करते रहेंगे. उन्होंने रांची में विधानसभा के समक्ष हुए लाठीचार्ज की सीबीआइ जांच, दोषी पुलिस अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई और छात्रों की मांगों का तत्काल समाधान करने की मांग की. अमित अग्रवाल ने छात्रों पर लाठीचार्ज बंद करने, सीबीआइ जांच कराओ और युवाओं की आवाज सुनो. हेमंत सरकार दमन की राजनीति बंद करे.




