जमशेदपुर : टाटा स्टील के कलिंगानगर के एनआइएनएल के फेज 1 के विस्तार को लेकर कंपनी की ओर से काम तेज कर दिया गया है. 4.8 मिलिययन टन का यह प्लांट लगाया जाना है, जिसको टाटा स्टील की बोर्ड की मंजूरी दे दी यी है. लांग प्रोडक्ट बाजार में छाने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की जा रही है. इसको लेकर एनआइएनएल के विस्तार के कार्य को लागू करने के लिए 15 अगस्त से एक कमेटी को काम पर लगाया गया है. इसमें एनआइएनएल के एमडी सह सीइओ पदमापाल नेतृत्व करेंगे. वे पूरे प्रोजेक्ट को लिड करेंगे. (नीचे भी पढ़े)
एनआइएनएल के चीफ ऑपरेशन व मेंटेनेंस विनित रंजन त्रिपाठी रोजाना कामकाज के प्रभारी बनाये गये है. चीफ प्रोजेक्ट व कंस्ट्रक्शन नीरज रंजन कुमार को फुल टाइम प्रोजेक्ट मैनेजर नियुक्त किया गया है. वे ओडिशा, महाराष्ट्र समेत अन्य प्रोजेक्ट के साथ एनआइएनएल के काम को भी गति देंगे. इसको लेकर एक सपोर्ट टीम भी प्रतिनियुक्त किया गया है. लॉजिस्टिक के हेड प्रकाश सिंह पूरे प्रोजेक्ट के लॉजिस्टिक और इंफ्रास्ट्र्क्चर का कामकाज देखेंगे. हेड लैंड व लीज अरुण कुमार साहू ग्रोथ प्रोजेक्ट टीम में शामिल होंगे, जो फॉरेस्ट क्लियरेंस समेत तमाम कार्यों को गति प्रदान करने में पूरी टीम को मदद करेंगे. हेड इनवायरमेंट क्लियरेंस व कंप्लायंस उत्सव कश्यप प्रोजेक्ट टीम का हिस्सा लोंगे और इनवायरमेंट क्लियरेंस को लेकर काम करेंगे. वे जमशेदपुर से ही कामकाज को संभालेंगे.




