
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान में श्री नीलकंठ महादेव संघ की ओर से श्रावण की दूसरी सोमवारी पर बाबा भोलेनाथ का दरबार सजाया गया. कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, ललित दास, राजकुमार सिंह, पंकज सिन्हा, गुंजन यादव, बिनोद सिंह, भूपिंदर सिंह, शिवशंकर सिंह व अन्य शामिल हुए. इससे पहले राजू सिंह अनुरागी की गणेश वंदना से कार्यक्रम शुरू हुआ. उन्होंने बम बम बोल रहा है काशी, जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं जैसे भजनों की प्रस्तुति दी. मंच का संचालन विशाल सिंह ने किया. इससे पहले नीलकंठेश्वर महादेव की विधिवत पूजा और आरती की गयी. (नीचे देखे पूरी खबर)

पंडाल के सम्मुख नीलकंठेश्वर महादेव और शिवलिंग की झांकी बनायी गयी थी. जिसकी पूजा-आरती की गयी. भजन के साथ महाभंडारे का आयोजन किया गया. जिसमें करीब 25 हजार लोग शामिल हुए. इसके अलावा श्रद्धालुओं के बीच बुंदिया प्रसाद का वितरण भी किया गया. इसे सफल बनाने में अरविंद कुमार, पंकज कुमार, बालकृष्ण प्रसाद, बलजीत सिंह, अजीत कुमार, रविशंकर सिंह, विकास कुमार, रणवीर मंडल, मुनीम सिंह, राज सिंह, मंजीत, जयपाल भगत, राजभुवन, सतीश व अन्य का योगदान रहा. (नीचे देखे पूरी खबर)

दोपहर तक जहां झमाझम बारिश हुई, वहीं संध्या में बारिश थम जाने से मौसम सुहाना हो गया. ऐसे मौसम में शिव भजन सुनने के लिए पूरा शहर उमड़ पड़ा. मंच पर आते ही चंडीगढ़ के दीपक लक्खा रंग में दिखे. उन्होंने भोलेबाबा को याद करते हुए सुर लगाया, डमक डम डमरू रे बाजे…,चंद्रमा मस्तक पर साजे… नाचे भोला हर हर बम…हो नाचे भोला हर हर बम बम बम. इस गीत पर वे खुद नाचे और श्रोताओं को भी नाचने पर मजबूर कर दिया. उन्होंने श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में, जय शंभु जय जय शंभु जैसे भजन को भी आवाज दी. (नीचे देखे पूरी खबर)

भोजपुर की स्नेहा सिंह ने श्रोताओं में जोश भर दिया. उन्होंने भोले बाबा की वंदना करते हुए आवाज दी, कट जाये रहिया कठिनमा…बोलह कांवरिया बोलह बम बम बम. जय भवानी, हर हर महादेव, जय श्री महाकाल का उद्घोष किया. उन्होंने हमरी लेलो खबरिया, गौरा के संवारिया, डमरू वाले बाबा तुमको आना होगा जैसे भजनों से बाबा को याद किया.




