आदित्यपुर : 80 वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति की बैठक समिति के उपाध्यक्ष शिक्षाविद एस डी प्रसाद की अध्यक्षता में हुई.बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति के अध्यक्ष सह आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह 80 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 10:45 बजे शेरे पंजाब चौक, बोधी कंपलेक्स के समक्ष झंडोत्तोलन करेंगे. झंडोत्तोलन के उपरांत स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शहर के लोकप्रिय कलाकारों द्वारा देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति की जाएगी.(नीचे भी पढ़े)
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुरेंद्र नारायण सिंह आदित्यपुर-2, रोड नंबर- 10 स्थित कल्याण कुंज सभागार के समक्ष प्रातः 10:00 बजे झंडोतोलन करेंगे. कार्यक्रम को सफल बनाने में एसएन यादव, पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह यादव, देव प्रकाश, आशुतोष गुप्ता, उदित यादव, दिलीप मंडल, अवधेश कुमार, कुमार बिपिन बिहारी प्रसाद, एसडी प्रसाद, प्रमोद गुप्ता, संतोष यादव, आर के अनिल, संजय शर्मा, अश्वनी कुमार सिंह, वीरेंद्र बंधु, मिथिलेश झा, राजेश यादव, प्रभाष झा, मनोज चौरसिया, विनोद जयसवाल, ओम प्रकाश, अधिवक्ता संजय कुमार, अवधेश कुमार आदि लगे हुए हैं.







