जादूगोड़ा :‘हर घर तिरंगा’ अभियान के के तहत भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता राहुल षाड़ंगी ने बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी मंडल अध्यक्षों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा सौंपा. राष्ट्रप्रेम के इस महोत्सव को जन-जन तक पहुंचाने और हर घर पर शान से तिरंगा फहराने के संकल्प के साथ पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई.(नीचे भी पढ़े)
इस दौरान राहुल षाड़ंगी ने बहरागोड़ा के बड़सोल मंडल अध्यक्ष कमल कांत सिंह, श्यामसुंदरपुर मंडल अध्यक्ष सुभेंदु पात्र तथा चाकुलिया मंडल अध्यक्ष महादेव महतो एवं बहरागोड़ा मंडल महामंत्री अपूर्व सुंदर दास को तिरंगा झंडा भेंट किया.इस अवसर पर भाजपा युवा नेता राहुल षाड़ंगी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे इस राष्ट्रव्यापी अभियान को हम सभी को मिलकर ऐतिहासिक बनाना है. बहरागोड़ा और घाटशिला क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक से अपील है कि वे अपने-अपने घरों पर गर्व से तिरंगा फहराकर भारत माता के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करें.







