जमशेदपुर : पोद्दार वैश्य कल्याण समिति के कोल्हान अध्यक्ष अरुण पोद्दार की धर्मपत्नी राजकुमारी पोद्दार का बीती रात जमशेदपुर के मानगो टैंक रोड स्थित निवास स्थान में निधन हो गया. वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी. 60 वर्षीय राजकुमारी पोद्दार अपने पीछे ससुर शंकर पोद्दार, पति अरुण पोद्दार, पुत्र संदीप पोद्दार व चार सुपुत्री सहित भरा पूरा परिवार पीछे छोड़ गई है. (नीचे भी पढ़े)
मुखाग्नि पुत्र संदीप पोद्दार ने दिया. उनके निधन पर पोद्दार वैश्य कल्याण समिति परिवार के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों शुभचिंतकों ने गहरी संवेदना प्रकट की तथा शव यात्रा में शामिल होकर उन्हें स्वर्णरेखा बर्निंग घाट में अंतिम विदाई दी. इसके अलावे शहर के कई गणमान्य व्यक्तियों सहित काफी संख्या में उनके अंतिम दर्शन किए.







