जमशेदपुर : जमशेदपुर में क्षत्रिय महासभा राजपूत समाज द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सर्व समाज सावन उत्सव का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शिव एवं माता पार्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर वंदे मातरम् एवं जन-गण-मन के साथ विधिवत रूप से की गई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी पूरबी घोष, विशिष्ट अतिथि के रूप में औरंगाबाद राजपूत समाज की जिला अध्यक्ष मनोरमा देवी, पत्रकार सह प्रतियोगिता की जज अन्नी अमृता उपस्थित रहीं. कार्यक्रम की अध्यक्षता मधु सिंह एवं रूपम सिंह ने की, जबकि मंच संचालन रूबी मिश्रा द्वारा किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
इन प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति, भारतीय संस्कृति तथा सावन की धार्मिक एवं सामाजिक परंपराओं का सुंदर समागम देखने को मिला. कार्यक्रम को सफल बनाने में सोनू बिस्वाल एवं माला विद्यार्थी, निशा सिंह का विशेष एवं महत्वपूर्ण योगदान रहा. सावन क्वीन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रेमलता सिंह, द्वितीय स्थान आभा झा तथा तृतीय स्थान माधुरी देवी ने प्राप्त किया. विजेताओं एवं प्रतिभागियों को हस्तनिर्मित उपहार एवं तिरंगे के माध्यम से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्ष मधु सिंह ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज की महिलाओं को एक मंच पर एकजुट करना, उनमें आपसी प्रेम एवं भाईचारा बढ़ाना तथा भारतीय संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाना है.




