बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के भुतिया पंचायत के घाघरा गांव कैनाल से सटे साल जंगल में हाथियों का झुंड शरण लिए हुए है. हाथियों के आने से आस पास के गांव के ग्रामीण और क्षेत्र के किसान भयभीत हैं. क्षेत्र के लोगों ने कहा कि हाथियों के आने से वे सभी अपनी फसल की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं. हाथियों का झुंड रात में भोजन की तलाश में जंगल से निकलकर गांव की और रूख करते हैं और खेत में प्रवेश कर खेत में लगें धान के बिचड़े को खाकर और पैरों तलें रोंदकर बर्बाद करते हैं इससे किसानों को काफी नुकसान होता हैं. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं ग्रामीण जान माल की सुरक्षा को लेकर काफी भयभीत हैं. क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग के पदाधिकारी और कर्मियों से मांग किया है कि वे हाथियों को गांव से दुर किसी सुरक्षित स्थान तक ले जाएं ताकी लोगों को किसी तरह का नुकसान ना हो.




