चाकुलिया : श्रावन माह के तृतीय सोमवार और बंगला माह के अंतिम सोमवार के अवसर पर चाकुलिया प्रखंड के भातकुंडा पंचायत और नगर पंचायत के विभिन्न गांव से दर्जनों महिला पुरूष कांवरिया कलश में जल लेकर बहरागोड़ा प्रखंड के प्रसिद्ध शिव मंदिर चित्रेश्वर धाम के लिए रवाना हुए हैं. कांवरियों के बोलबम के नारों से बाजार क्षेत्र गूंज उठा. वहीं चित्रेश्वर धाम जाने वाले कांवरियों के लिए जगह जगह पर शिव भक्तों और समाज सेवियों द्वारा स्टॉल लगाकर सेवा दी जा रही है. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं चाकुलिया के प्रसिद्ध नागा बाबा मंदिर में भी सुबह से ही पूजा अर्चना करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. श्रद्धालु कतार में लगकर बारी बारी से मंदिर में प्रवेश कर भगवान शिव की पूजा कर जलाभिषेक किया. मंदिर परिसर में भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. वहीं प्रखंड के सहर और ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में भी पूजा करने के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही. लोग श्रद्धा पूर्वक भगवान शिव की पूजा कर परिवार और क्षेत्र के लोगों के लिए सुख समृद्धि की कामना की.




