गालूडीह : गालूडीह में आयोजित मीना बाजार इन दिनों लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. शाम ढलते ही बाजार परिसर में लोगों की भीड़ जुटने लगती है और देर रात तक चहल-पहल बनी रहती है. परिवार के साथ पहुंचे लोग खरीदारी के साथ मनोरंजन का भी आनंद ले रहे हैं. मीना बाजार में विभिन्न प्रकार की दुकानें लगाई गई हैं. बच्चों के लिए मनोरंजन के साधन, खाने-पीने की दुकानें और घरेलू उपयोग की सामग्री लोगों को आकर्षित कर रही हैं. (नीचे भी पढ़ें)

रात के समय बाजार की रौनक देखते ही बन रही है. आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं. भीड़ बढ़ने से दुकानदारों में भी उत्साह है. दुकानदारों का कहना है कि शाम के बाद ग्राहकों की संख्या बढ़ जाती है, जिससे कारोबार अच्छा हो रहा है. वहीं बच्चों और युवाओं में मीना बाजार को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है. गालूडीह क्षेत्र में बाजार की बढ़ती चहल-पहल स्थानीय लोगों के लिए मनोरंजन का एक प्रमुख केंद्र बन गयी है.




