जमशेदपुर : भाई बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह के पावन पर्व रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर शुक्रवार को जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पटमदा प्रखंड के बिड़रा गांव की दीदी तिलोत्तमा कालिंदी व ममता महतो, बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत पांईचाडीह में बहन किरण देवी व जमशेदपुर के बहन कविता महतो, कल्पना महतो, गायत्री महतो, कविता दास, मंजूरी माईती, माधुरी दीदी, शांति देवी, बबिता करुवा, ज्योति शर्मा, नीलम साहू, पुष्पा देवी, मीना देवी, सरबानी भट्टाचार्जी, ममता गोप व स्वपना बेरा समेत अन्य कई बहनों के आवास में जाकर अपनी कलाई पर राखी बंधवाई. सभी बहनों ने विधायक की लंबी उम्र, सुख समृद्धि व उज्जवल भविष्य की कामना की. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं विधायक ने सभी सभी बहनों को उपहार भेंट करते हुए उनकी रक्षा करने का वचन दिया. विधायक ने कहा कि एक-दूसरे की रक्षा और सहयोग की भावना संजोए रक्षाबंधन का यह पर्व हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति की पहचान है. उन्होंने कहा कि यह धागा केवल एक बंधन नहीं, बल्कि प्रेम,विश्वास, सम्मान और जीवनभर एक दूसरे के साथ खड़े रहने का संकल्प है. इस दौरान झामुमो नेता सुभाष कर्मकार व जामिनी प्रमाणिक भी मौजूद रहे.




