जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित होटल गणगौर में मिठाई लेने पहुंचे समाजसेवी सह व्यवसाय बिट्टू सह गणेश अग्रवाल के जेब से करीब 15 से 20 हजार रुपये चोरी हो गयी. गणेश अग्रवाल ने आरोप लगाया कि वह होटल मिठाई खरीदने गया था और उसी होटल में चोरों ने उसकी पॉकेट से रुपये निकाल लिये गये. होटल के सीसीटीवी कैमरा में भी साफ दिख रहा है कि चोर ने गणेश अग्रवाल के पीछे के पॉकेट से रूपया निकाल कर चंपत हो गया. (नीचे भी पढ़ें)

कैमरे में यह भी साफ दिखायी दे रहा है कि चोर किस तरह से पॉकेटमारी की ताक में था. गणेश अग्रवाल ने सीसीटीवी फुटेज के साथ साकची थाना में लिखित शिकायत देकर जांच और कार्रवाई की मांग की गई है. शिकायत में बताया गया है कि 27 अगस्त को सुबह करीब 10 से 10:30 बजे शिकायतकर्ता होटल गणगौर गया था. इसी दौरान उसकी जेब से रुपये चोरी हो गए. शिकायतकर्ता के मुताबिक, जेब में करीब 15 से 20 हजार रुपये रखे हुए थे. घटना का पता चलने के बाद पीड़ित गणेश अग्रवाल ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और लिखित आवेदन सौंपकर जांच-पड़ताल कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है. अब पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है.




