जमशेदपुर: जमशे्दपुर के कीताडीह स्थित नीलकंठ अपार्टमेंट में कमिटी के द्वारा साई संध्या भजन का आयोजन किया गया. इस दौरान अतिथि के रूप में जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह समाजसेवी राजकुमार सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा,समाजसेवी शिवजी सिंह, समाजसेवी संतोष चौबे,भाजपा नेता शशि मिश्रा उपस्थित थे. देर रात तक अपार्टमेंट के लोगों एवं आसपास के बस्ती वासियों ने भजन का आनंद उठाया. इसके बाद सभी ने भोग ग्रहण किया. (नीचे भी पढ़े)

कार्यक्रम को सफल बनाने में कमिटी अध्यक्ष हरि शंकर मिश्रा, श्रीनिवास राव, पवन कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह,प्रमोद मिश्रा के द्वारा योगदान दिया गया.कार्यक्रम के दौरान कमेटी के अध्यक्ष ने अपार्टमेंट के दो लोग डी राजू और ज्ञान प्रकाश को विशेष सम्मानित किया गया. मालूम हो कि गत 24 अगस्त की रात नीलकंठ अपार्टमेंट के एक बंद फ्लैट में आग लग गई थी, जिसके बाद इन दोनों लोगों के द्वारा ताला तोड़कर आग बुझाने में काफी मदद किया गया था. बाद में जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा के द्वारा जिला प्रशासन से बात कर फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी भेजवाकर आग पर काबू पाया गया था.




