जमशेदपुरः संयुक्त युवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल ने सरायकेला-खरसावां जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए हितेश सिन्हा को संघ का सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है. नवनियुक्त जिला अध्यक्ष हितेश सिन्हा ने जिम्मेदारी संभालने के बाद कहा कि वे सरायकेला-खरसावां के युवाओं को संगठित कर उनकी समस्याओं, रोजगार और शैक्षणिक अधिकारों के लिए सदैव अग्रिम पंक्ति में खड़े रहेंगे. इस दौरान संवाददाता सम्मेलन करते हुए रवि सिंह चंदेल ने कहा कि झारखंड का युवा आज बेरोजगारी, लाचारी और उपेक्षा से जूझ रहा है. (नीचे भी पढे)
संयुक्त युवा संघ केवल कोई औपचारिकता निभाने वाला संगठन नहीं है, बल्कि यह राज्य के हर उस युवा की ढाल है जो अपने हक और सम्मान की लड़ाई लड़ रहा है. हम यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि जब-जब युवाओं के भविष्य पर संकट आएगा, संयुक्त युवा संघ की पूरी फौज सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन के लिए तत्पर मिलेगी. हम युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक क्रांति में बदलेंगे.








