जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता महाबीर मुर्मू के नेतृत्व कोल्हान प्रमंडल पान तांती समाज कल्याण समिति के प्रतिनिधिमंडल ने रांची कल्याण काम्प्लेक्स मोरहाबादी में झारखंड सरकार के अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के माननीय मंत्री चमरा लिण्डा को कोल्हान प्रमंडल के निवासरथ पान जाति जिनके भू अभिलेख के जाति कॉलम में (पान) का पर्याय ( तांती) दर्ज है जो कि भी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु मांग पत्र दस्तावेज के साथ दिया गया. उसके बाद मंत्री ने डॉक्टर रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान के निर्देशक एएस कच्छप को आदेश किया कि पान तांती समाज के शोध संस्थान के प्रतिवेदन एवं अन्य दस्तावजों को अध्ययन कर सभी दस्तावेजों को सौंपे. दस्तावेज के आधार पर मुख्यमंत्री से आग्रह करूंगा ताकि कोल्हान प्रमंडल के पान तांती समाज के लोगों को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र निर्गत हो सके. (नीचे भी पढ़े)
समाज के प्रतिनिधिमंडल ने कहा इससे इससे पूर्व में भी अध्ययन हुआ था पूर्व के अध्ययन के अनुसार पान तांती को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र निर्गत किया जा सकता है. झारखंड में पान तांती स्वासी एक ही समुदाय के लेकिन 1950 में भू अभिलेख पान स्वांसी लिखा गया उनको अनुसूचित जाति में शामिल है जिनका भू अभिलेख में तांती दर्ज है उनको ओबीसी में शामिल किया गया लेकिन पान, तांती, स्वांसी एक ही समाज के हैं लेकिन क्षेत्र के हिसाब अलग अलग श्रेणी में शामिल किया गया. हम झारखंड सरकार से यहीं मांग करते है कि समाज को अलग अलग श्रेणी में न रख कर हमें एक श्रेणी अनुसूचित जाति में रखा जाये. इस अवसर पर समाज के महासचिव हरिश्चन्द्र भ॑ज, सुरेश पात्रों, उमाकांत दास, मनोज तांती, बनारस दास, जगदीश दास, दिनेश कुमार दंडपत, लक्ष्मण पात्रों आदि उपस्थित थे.








