• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, September 2, 2026
24 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand ex cm raghuvar das attack : मोरहाबादी की ‘आदिवासी एकता महाजुटान’ पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का निशाना, कहा- परिसीमन की आड़ में कांग्रेस का वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति

jharkhand ex cm raghuvar das attack : मोरहाबादी की ‘आदिवासी एकता महाजुटान’ पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का निशाना, कहा- परिसीमन की आड़ में कांग्रेस का वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित ‘आदिवासी एकता महाजुटान’ रैली को लेकर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने कांग्रेस और रैली के आयोजकों पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस महासचिव एवं प्रभारी सहित पार्टी के कई मंत्री-विधायकों की मौजूदगी और राहुल गांधी का संदेश पढ़कर सुनाया जाना इस आयोजन के वास्तविक राजनीतिक उद्देश्य को स्पष्ट करता है. रघुवर दास ने कहा कि रैली के आयोजक द्वारा इसे ‘रैली नहीं, रेला’ बताया गया, लेकिन इतनी बड़ी भीड़ कांग्रेस के संगठनात्मक प्रभाव का परिणाम नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि धार्मिक संगठनों और ईसाई मिशनरियों के प्रभाव के कारण भीड़ जुटाई गई. उन्होंने दावा किया कि रैली में सरना आदिवासियों की उपस्थिति नगण्य रही. यह मैं नहीं कह रहा हूं, केंद्रीय सरना आदिवासी समिति द्वारा इसका विरोध किया गया था. उन्होंने कहा कि समिति ने एक चर्च के धर्मगुरु के पत्र का हवाला देते हुए प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप लगाया था कि यह आयोजन मुख्य रूप से ईसाई आदिवासियों को केंद्र में रखकर किया जा रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वास्तव में यह महाजुटान झारखंड मुक्ति मोर्चा के विरुद्ध कांग्रेस में चल रही सत्ता की स्पर्धा और राजनीतिक उठापटक के बीच शक्ति प्रदर्शन था. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस झामुमो के पारंपरिक जनाधार पर अपना प्रभाव बढ़ाने की कोशिश कर रही है और यह आयोजन इसी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है.(नीचे भी पढ़े)

परिसीमन को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप
रघुवर दास ने कहा कि रैली में शामिल लोगों के बीच यह प्रचार किया गया कि परिसीमन के कारण आदिवासियों के लिए आरक्षित सीटों की संख्या घटाई जा रही है. उन्होंने इसे पूरी तरह भ्रामक बताते हुए कहा कि अभी तक परिसीमन से संबंधित विधेयक का कोई प्रारूप सामने नहीं आया है और न ही ऐसे किसी प्रस्ताव के प्रावधान सार्वजनिक किए गए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि झूठ और आशंका के आधार पर लोगों को गुमराह एवं भयभीत कर भीड़ जुटाने का प्रयास किया गया. पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी के 55-60 वर्षों तक पंचायत से लेकर संसद तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस को आदिवासी हितों की बात करने से पहले अपने इतिहास पर नजर डालनी चाहिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में आदिवासी समाज के साथ शोषण और विश्वासघात के अनेक उदाहरण रहे हैं. उन्होंने खरसावां गोलीकांड का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस को उसका इतिहास भी याद रखना चाहिए.(नीचे भी पढ़े)

‘झारखंड को नागपुर बनाने’ वाले बयान पर पलटवार
रैली के आयोजक द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर झारखंड को ‘नागपुर’ बनाने की कोशिश करने के आरोप पर भी रघुवर दास ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि आयोजक को यह समझना चाहिए कि झारखंड को छोटानागपुर भी कहा जाता है, जिसका नाम राज्य गठन के बाद झारखंड पड़ा. उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता अपने राज्य को इटली वाले इसाईत प्रदेश कभी बनने नहीं देगी. रघुवर दास ने आरएसएस का उल्लेख करते हुए कहा कि संगठन की पहचान राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रवाद के प्रति निष्ठा, अनुशासन और निस्वार्थ समाजसेवा से है. उन्होंने कहा कि आयोजकों और कांग्रेस को यह भी समझना चाहिए कि स्वयं ईसाई समुदाय के एक वरिष्ठ धर्मगुरु द्वारा पूर्व में आरएसएस को राजनीतिक अथवा धार्मिक संगठन न मानते हुए राष्ट्र और मानव कल्याण के लिए कार्य करने वाला संगठन बताया गया था.(नीचे भी पढ़े)

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दी राजनीतिक नसीहत
रघुवर दास ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें कांग्रेस की राजनीतिक गतिविधियों के अतीत और वर्तमान को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस ने कभी दिशोम गुरु एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के साथ राजनीतिक व्यवहार किया, वैसा ही भविष्य में उनके साथ भी हो सकता है. उन्होंने तमाड़ उपचुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को उस समय की राजनीतिक परिस्थितियों और गुरुजी को चुनाव हराने में प्रमुख भूमिका निभाने वाले लोगों को याद करना चाहिए. इससे उन्हें कांग्रेस की राजनीतिक रणनीति को समझने में मदद मिलेगी. पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर राजनीतिक स्वार्थ के लिए मुस्लिम लीग के साथ गठबंधन करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस कांग्रेस के हाथ देश के विभाजन के खून से सने हो, उसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जैसे राष्ट्रवादी संगठन पर टिप्पणी करने से पहले अपने इतिहास पर विचार करना चाहिए.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Tata steel bonus meeting : टाटा स्टील के कर्मचारियों का बोनस समझौता इसी सप्ताह संभव, मीटिंग में यह हुआ तय
खबर

Tata steel bonus meeting : टाटा स्टील के कर्मचारियों का बोनस समझौता इसी सप्ताह संभव, मीटिंग में यह हुआ तय

September 2, 2026
Tata steel wage revision anamolies : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर शिकायतों की बाढ़,  शिकायत का 7 बड़ा फ़ाइल मैनेजमेंट को यूनियन ने सौंपा
खबर

Tata steel wage revision anamolies : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर शिकायतों की बाढ़, शिकायत का 7 बड़ा फ़ाइल मैनेजमेंट को यूनियन ने सौंपा

September 2, 2026
Jamshedpur east mla purnima sahu : जमशेदपुर पूर्वी की विधायक का पैर में मोच, प्लास्टर लगा, पूर्णिमा ने किया भावुक पोस्ट
खबर

Jamshedpur east mla purnima sahu : जमशेदपुर पूर्वी की विधायक का पैर में मोच, प्लास्टर लगा, पूर्णिमा ने किया भावुक पोस्ट

September 2, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jharkhand pan tanti samaj : कोल्हान प्रमंडल के पान तांती समाज को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने के लिए मंत्री चमरा लिण्डा को सौंपा ज्ञापन, सकारात्मक आश्वासन

jharkhand cm meets iit madi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईआईटी मण्डी के निदेशक प्रो लक्ष्मीधर बेहरा ने की मुलाकात, जन्माष्टमी में हिस्सा लेने का किया आग्रह

Jamshedpur Shyam Bhatli Parivar-खीर जलेबी दाल चुरमा बाबा खावे जम के….. भजनों पर झूमे श्रद्धालु,श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित

jharkhand sanyukt yuva sangha : हितेश सिन्हा बने संयुक्त युवा संघ के सरायकेला खरसावां अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल बोले – झारखंड के युवाओं को उनका अधिकार दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

jamshedpur rural theft- कोवाली में एक ही रात तीन घरों में चोरी, पंचायत सचिवालय से इनवर्टर व बैटरी भी उड़ाये

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jharkhand pan tanti samaj : कोल्हान प्रमंडल के पान तांती समाज को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने के लिए मंत्री चमरा लिण्डा को सौंपा ज्ञापन, सकारात्मक आश्वासन

jharkhand cm meets iit madi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईआईटी मण्डी के निदेशक प्रो लक्ष्मीधर बेहरा ने की मुलाकात, जन्माष्टमी में हिस्सा लेने का किया आग्रह

Jamshedpur Shyam Bhatli Parivar-खीर जलेबी दाल चुरमा बाबा खावे जम के….. भजनों पर झूमे श्रद्धालु,श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित

jharkhand sanyukt yuva sangha : हितेश सिन्हा बने संयुक्त युवा संघ के सरायकेला खरसावां अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल बोले – झारखंड के युवाओं को उनका अधिकार दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

jamshedpur rural theft- कोवाली में एक ही रात तीन घरों में चोरी, पंचायत सचिवालय से इनवर्टर व बैटरी भी उड़ाये

Jamshedpur police got 40 new bolero vehicles :  जमशेदपुर पुलिस के गश्ती बल में जुड़ीं 40 नई बोलेरो गाड़ियां, एसएसपी ने पुलिस लाइन में हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने में होंगी मददगार

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News