जादूगोड़ा: छोटा गोविंदपुर सुभाष नगर, स्थित किशोर क्लब के भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा पंडाल का उद्घाटन शुक्रवार को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ. पंडाल का उद्घाटन जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी एवं जिला पार्षद डॉ परितोष सिंह ने संयुक्त रूप से किया. (नीचे भी पढ़ें)

इस वर्ष किशोर क्लब द्वारा तैयार किया गया जन्माष्टमी पूजा पंडाल केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति पर आधारित है, जो स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. पंडाल की भव्य सजावट और आकर्षक निर्माण को देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से भी लोगों की भीड़ पूजा पंडालों में उमड़ रही है. उद्घाटन समारोह के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे. विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भगवान श्रीकृष्ण से क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई. समारोह में भक्तिमय वातावरण के बीच श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया.




