रांची : भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की सहमति से प्रदेश स्तर पर विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक और सह संयोजकों की घोषणा की गयी है. प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्र की ओर से शुक्रवार को जारी सूची में कुल 28 प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं. सूची के अनुसार वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ में डॉ. उमाशंकर केडिया और कृष्ण कुमार मुन्ना को जिम्मेदारी दी गयी है. आजीवन सहयोग निधि प्रकोष्ठ के संयोजक मनीष जायसवाल और नंदलाल अग्रवाल बनाये गये हैं. आईटी प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी कर्नल बीके सिंह को दी गयी है. नगर निकाय प्रकोष्ठ में अनिल मोदी, जमशेदपुर, विधि प्रकोष्ठ में सुधीर श्रीवास्तव और प्रबुद्ध प्रकोष्ठ में राजेश शुक्ला, जमशेदपुर तथा बलवंत सिंह यादव, लातेहार को जिम्मेदारी मिली है. (नीचे भी पढ़ें)
उद्योग प्रकोष्ठ में राजेंद्र पासवान, रांची और मुकेश कुमार सिंह, चतरा, जबकि व्यापार प्रकोष्ठ में दिलीप सोनी को संयोजक बनाया गया है. आर्थिक प्रकोष्ठ में सीए राज कुमार और सीए प्रदीप कुमार जालुका को जिम्मेदारी मिली है. चिकित्सा प्रकोष्ठ में डॉ. अभिषेक रामाधीन और हरेंद्र सिंह, धनबाद तथा शिक्षा प्रकोष्ठ में डॉ. समर सिंह रांची और जटाशंकर पांडेय, जमशेदपुर को जिम्मेदारी दी गयी है. इसके अलावा सहकारिता प्रकोष्ठ में प्रभात कुमार सिंह, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ में रंजन कुमार सिंह ‘छोटन सिंह’, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में परितोष सोरेन, हस्तकला एवं बुनकर प्रकोष्ठ में जयश्री देवी इंदवार और मत्स्य पालक प्रकोष्ठ में राजीव चौधरी को संयोजक बनाया गया है. क्रीड़ा प्रकोष्ठ में प्रमुद्याल बड़ाईक, रांची और सूरज कुमार, जामताड़ा, विस्थापित प्रकोष्ठ में अजय सिंह, धनबाद और परमेश्वर चौधरी को जिम्मेदारी मिली है. झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ में गीतेश चंद्रवंशी, प्रवासी कामगार प्रकोष्ठ में ललित नारायण ओझा, पंचायती राज प्रकोष्ठ में जैलेंद्र कुमार और सूचना अधिकार प्रकोष्ठ में मुकेश मुक्ता को संयोजक बनाया गया है. पर्यटन प्रकोष्ठ में सूर्य प्रभात, गौ संवर्धन प्रकोष्ठ में रीतेश तिवारी, ग्रामीण कारीगर प्रकोष्ठ में ईश्वरचंद्र प्रजापति और अशोक शर्मा, गोड्डा, अल्पसंख्यक भाषायी प्रकोष्ठ में गुड्डू घोष, धनबाद, प्रोटोकॉल प्रकोष्ठ में बलवीर सिंह सलूजा, जबकि मठ-मंदिर प्रकोष्ठ में संजय शौध को जिम्मेदारी दी गयी है.




