जमशेदपुर: जनता दल (यूनाइटेड) जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष अजय कुमार ने संगठन का विस्तार करते हुए हेमंत पाठक निवासी गौतम विहार फ्लैट, कल्याणनगर, भुइयांडीह, जमशेदपुर को जमशेदपुर महानगर युवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनीत किया है.इस संबंध में महानगर अध्यक्ष अजय कुमार ने 16 सितंबर 2026 को नियुक्ति पत्र जारी करते हुए हेमंत पाठक को नई जिम्मेदारी सौंपी. नियुक्ति पत्र में उनसे पार्टी के संविधान एवं नीति-सिद्धांतों के अनुरूप समर्पित होकर कार्य करने तथा संगठन को मजबूत बनाने में योगदान देने की अपेक्षा व्यक्त की गई है.(नीचे भी पढ़े)
हेमंत पाठक के मनोनयन पर जदयू नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में महानगर युवा प्रकोष्ठ को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा.







