
जमशेदपुर : टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने कहा है कि टाटा स्टील अपना शत-प्रतिशत उत्पादन भारत और अन्य देशों में स्थित प्लांट में शुरू करने जा रही है. कोरोना काल के बाद स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है. श्री नरेंद्रन ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन के लीडर्स स्पीक प्रोग्राम को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने संभावना जतायी है कि आने वाले सालमें जरूर स्टील का डिमांड और बढ़ेगा. उन्होंने यह भी बताया कि अभी भारत में स्टील की बिक्री 20 फीसदी तक जरूर घटी है, लेकिन चीन की स्पीड रिकवरी के कारण दुनिया में स्टील उद्योगों को काफी लाभ मिला है. उन्होंने बताया कि चीन में स्टील का उत्पादन पहले से बेहतर हुआ है जबकि भारत में घरेलू डिमांड भी बेहतर हो गया है, जिससे स्टील सेक्टर रिकवर कर रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि टाटा स्टील चीन को स्टील एक्सपोर्ट नहीं कर रहा है. एमडी ने कहा है कि आत्मनिर्भर भारत नीति से भारत के मैनुफैक्चरिंग सेक्टर को काफी लाभ होगा, इससे भारतीय उत्पादकों को काफीबेहतर लाभ होगा. जो इलेक्ट्रॉनिक फैक्टरीज लग रहे है, वे लोग स्टील की खपत करेगा. जीडीपी ग्रोथ जिस तरह से बढ़ेगा, उसी तरह स्टील की खपत भी बढ़ने वाला है. एमडी टीवी नरेंद्रन ने कहा कि भारतीय उद्योग प्रतिस्पर्धी हो सकते है, लेकिन इसको लेकर सरकार की मदद की जरूरत है ताकि कंपनी के बाहर भी कंपनियां प्रतिस्पर्धी रह सके. उन्होंने उदाहरण दिया कि जमशेदपुर के फैक्ट्री से मुंबई तक माल लाना ज्यादा महंगा है जबकि कोरिया की कंपनी शिपिंग के जरिये स्टील मुंबई आसानी से और सस्ते में भेज देती है. इस तरह की चुनौतियों से निबटने की तैयारी की जरूरत है. उन्होंने कहा कि भारत के ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार शहरी अर्थव्यवस्था से ज्यादा होगा और सर्विस सेक्टर से बेहतर मैनुफैक्चरिंग सेक्टर में सुधार संभव है.



