• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, October 17, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur dc meeting : जमशेदपुर के उपायुक्त ने खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पाये जाने पर चार बीएसओ को किया शो-कॉज, खाद्यान्न की लिफ्टिंग और डीएसडी समय पर नहीं करने वाले संवेदकों को चेतावनी, पहले सप्ताह में खाद्यान्न पीडीएस संचालकों तक पहुंचायें, अन्यथा होंगे ब्लैकलिस्ट     

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर के समाहरणालय सभागार (डीसी ऑफिस) में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग से संबंधित योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में सितंबर 2026 में पीवीटीजी परिवारों को खाद्यान्न वितरण, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशन वितरण की स्थिति, डीएसडी, नमक वितरण योजना तथा मुख्यमंत्री चना दाल वितरण योजना की प्रगति की समीक्षा की गई. गोलमुरी सह जुगसलाई, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति, मानगो नगर निगम क्षेत्र और पटमदा प्रखंड में लाभुकों के बीच खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पाये जाने पर उपायुक्त द्वारा अप्रसन्नता व्यक्त की गई तथा संबंधित बीएसओ को शो-कॉज करने का निर्देश दिया गया. साथ ही चेतावनी दी गई कि अगले माह में प्रदर्शन में सुधार नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई हेतु लिखा जाएगा. उपायुक्त द्वारा पीडीएस सेवा से जुड़े सभी परिवहन अभिकर्ताओं व संवेदकों को सख्त चेतावनी दी गई कि पहले सप्ताह में खाद्यान्न पीडीएस संचालकों तक डोर स्टेप डिलिवरी कराएं ताकि 15 तारीख तक ही खाद्यान्न का लाभुकों के बीच किया जा सके. (नीचे भी पढ़ें)

नमक-चना दाल वितरण में भी धीमी प्रगति पर बीएसओ से जानकारी ली गई तथा सभी खाद्यान्न का किट बनाकर एक साथ वितरण का निर्देश दिया गया ताकि वितरण में तेजी लाई जा सके. उपायुक्त द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया कि किसी इनकम टैक्स देने वाले लाभुक का नाम कार्ड में है तो पूरे परिवार का नाम राशन कार्ड से हटेगा. कार्ड में नाम जोड़ने या कार्ड सक्रिय करने संबंधित जो भी आवेदन प्राप्त हुए है, ऐसे आवेदनो का निष्पादन जल्द करें ताकि योग्य लोगों का नाम जोड़ा जा सके. सोना सोबरन धोती-साड़ी वितरण योजना, पीजीएमएस पोर्टल पर लंबित मामलों, इआरसीएमएस में डीएसओ एवं बीएसओ स्तर पर लंबित आवेदनों, इ-केवाइसी, गोदाम मरम्मत तथा दाल-भात केंद्रों की स्थिति की भी समीक्षा की गई. (नीचे भी पढ़ें)

उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं नियमित निगरानी सुनिश्चित करने, लाभुकों को निर्धारित समय पर योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने तथा लंबित आवेदनों एवं शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने खाद्यान्न वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा पात्र लाभुकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने देने पर विशेष ध्यान देने को कहा. बैठक में एडीएम एसओआर राहुल जी आनंद जी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी जुल्फीकार अंसारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, एमओ सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

jamshedpur bjp attack on jharkhand minister : डांडिया विवाद पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने मंत्री इरफान अंसारी को दी नसीहत, सरकार के काम पर ध्यान दें, मंत्रीपद का इस्तेमाल धौंस जमाने के लिए न करें
खबर

October 17, 2026
jamshedpur durga puja : कैलाशनगर दुर्गा पूजा पंडाल का पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया उदघाटन, कई दिग्गज हुए शामिल
खबर

jamshedpur durga puja : कैलाशनगर दुर्गा पूजा पंडाल का पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया उदघाटन, कई दिग्गज हुए शामिल

October 17, 2026
Jamshedpur ssp reviews situation from police control room : दुर्गापूजा के शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित आयोजन के लिए एसएसपी ने जिला नियंत्रण कक्ष का किया निरीक्षण, सीसीटीवी कैमरों के जरिये शहर की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur rural – चाकुलिया के शिल्पी महल क्लब की ओर से निर्मित पूजा पंडाल का नैना महंती ने किया उद्घाटन

Jamshedpur vehicle owners protest – भुइयांडीह से वाहनों का वायर चोरी होने से लोगों में आक्रोश, वाहन मालिकों ने गोलमुरी से सीतारामडेरा बस स्टैंड गोलचक्कर तक सड़क किया जाम, देखिए – video

Horoscope Know Your Day Saturday 17th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 17 अक्टूबर 2026

jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर जी टाउन दुर्गा पूजा पंडाल का टाटा स्टील के वीपी डीबी सुंदर रामम ने किया उदघाटन, टाटा वर्कर्स यूनियन के सहयोग से संचालित होती है पूजा

Chandil unknown deadbody found : चांडिल में अज्ञात वृद्ध का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural – चाकुलिया के शिल्पी महल क्लब की ओर से निर्मित पूजा पंडाल का नैना महंती ने किया उद्घाटन

Jamshedpur vehicle owners protest – भुइयांडीह से वाहनों का वायर चोरी होने से लोगों में आक्रोश, वाहन मालिकों ने गोलमुरी से सीतारामडेरा बस स्टैंड गोलचक्कर तक सड़क किया जाम, देखिए – video

jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर जी टाउन दुर्गा पूजा पंडाल का टाटा स्टील के वीपी डीबी सुंदर रामम ने किया उदघाटन, टाटा वर्कर्स यूनियन के सहयोग से संचालित होती है पूजा

Chandil unknown deadbody found : चांडिल में अज्ञात वृद्ध का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

jamshedpur bjp leader kale : झारखंड भाजपा के पूर्व प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कई पूजा पंडालों का किया उदघाटन, लगाये मां दुर्गा के जयकारे

jamshedpur new unique hotel : जमशेदपुर में ‘इत्यादि / Etcetera’ का शुभारंभ, बना खानपान का नया ठिकाना

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News