जमशेदपुर : दुर्गावाहिनी-मातृशक्ति टेल्को प्रखंड की ओर से शनिवार को हर्षोल्लास के साथ शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई, जिसके पश्चात विधि-विधान के साथ शस्त्रों का पूजन संपन्न हुआ. इस दौरान मंच का सफल संचालन महानगर मातृशक्ति प्रमुख एम. भवानी ने किया. कार्यक्रम को मुख्य रूप से संबोधित करते हुए प्रांत धर्म प्रसार टोली की सदस्य एम. पद्मजा साईं ने कहा कि समाज और परिवार की सुरक्षा के लिए सभी घरों में शस्त्र होने चाहिए और उनका नियमित पूजन भी किया जाना चाहिए. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने दुर्गावाहिनी के सभी विषयों और उद्देश्यों को विस्तार से उपस्थित मातृशक्ति के समक्ष रखा. कार्यक्रम में प्रांत बाल संस्कार केंद्र प्रमुख सविता सिंह और कुंती भारती के आशीर्वचन भी प्राप्त हुए. इस अवसर पर प्रांत धर्म प्रसार टोली की सदस्य एम. साई पद्मजा, प्रांत सत्संग प्रमुख कुंती भारती, प्रांत बाल संस्कार केंद्र प्रमुख सविता सिंह और महानगर मातृशक्ति प्रमुख एम भवानी सहित भारी संख्या में माताएं एवं बहनें उपस्थित रहीं. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम का सुव्यवस्थित संचालन और सुरक्षा व्यवस्था में विभाग बजरंग दल सह संयोजक मुन्ना दूबे, महानगर बलोपासना प्रमुख प्रतीक रॉय, महानगर सत्संग प्रमुख रितेश ओझा, टेल्को प्रखंड संयोजक गजेंद्र त्रिपाठी, सह-संयोजक प्रोबिर दास, विश्वनाथ कुमार, जगन्नाथ राव, भीम पांडेय, अर्जुन पांडेय, अभिजीत पॉल, शिवा ठाकुर और विवेक कुमार ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.





