• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, October 21, 2026
24 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

India to target the entire terror network : सिर्फ आतंकियों को नहीं, उनके पूरे नेटवर्क को बनाएंगे निशाना, पाक विदेश मंत्री के सामने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की दो टूक, एससीओ की बैठक में रक्षामंत्री के बयान से पाक में खलबली

India to target the entire terror network : सिर्फ आतंकियों को नहीं, उनके पूरे नेटवर्क को बनाएंगे निशाना, पाक विदेश मंत्री के सामने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की दो टूक, एससीओ की बैठक में रक्षामंत्री के बयान से पाक में खलबली
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

दुशांबे (ताजिकिस्तान) : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के सामने इस्लामाबाद को खरी-खरी सुनाते हुए आतंकवाद के मुद्दे पर दोहरे रवैये को पूरी तरह खारिज कर दिया. शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की शासनाध्यक्ष परिषद की बैठक में पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार की मौजूदगी में उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि आतंकवाद को किसी भी सूरत में जायज नहीं ठहराया जा सकता और न ही उससे निपटने में दोहरे मानदंड अपनाए जा सकते हैं. आतंकवादियों को वित्तीय मदद देने वालों, उन्हें समर्थन देने वालों और सुरक्षित पनाहगाह मुहैया कराने वालों के लिए भी दुनिया में कोई जगह नहीं होनी चाहिए. आतंकवाद के पूरे तंत्र को मिलकर और मजबूती से खत्म करना होगा. रक्षा मंत्री ने आतंकवाद को विकास के सामने सबसे गंभीर खतरों में से एक बताते हुए कहा कि इसका नुकसान केवल लोगों की जान जाने तक सीमित नहीं है. आतंकवाद निवेश और व्यापार को प्रभावित करता है, समाज में कट्टरपंथ को बढ़ावा देता है और युवाओं को उन अवसरों से वंचित करता है, जिनके वे हकदार हैं. (नीचे भी पढ़ें)

साथ ही, दुशांबे में राजनाथ सिंह का संदेश केवल आतंकवाद के खिलाफ भारत की कठोर नीति तक सीमित नहीं रहा. भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने दुनिया के सामने भारत की बदलती आर्थिक, तकनीकी और सामरिक हैसियत का भी खाका पेश किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ऐसा राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, जो समृद्धि, ज्ञान और शक्ति के साथ वैश्विक शांति तथा मानवता के कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी मजबूत करे. यह यात्रा ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना से प्रेरित है. रक्षा मंत्री के मुताबिक, भारत वैश्विक आर्थिक वृद्धि में 16 प्रतिशत से अधिक योगदान दे रहा है और लगभग 7.8 प्रतिशत की दर से विकास कर रहा है. उन्होंने कहा कि 38 देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते भारत के उत्पादकों और विनिर्माताओं के लिए नए बाजार खोल रहे हैं. वहीं, देश का विदेशी मुद्रा भंडार 700 अरब डॉलर के पार पहुंच चुका है. भारत अब नीतिगत ठहराव से निकलकर सुधारों की तेज रफ्तार वाले दौर में प्रवेश कर चुका है. (नीचे भी पढ़ें)

राजनाथ सिंह ने रक्षा क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपये और रक्षा उत्पादन 1.80 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. देश में स्टार्टअप की संख्या ढाई लाख से अधिक हो चुकी है. नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता लगभग 300 गीगावाट तक पहुंचने, सेमीकंडक्टर निर्माण में प्रगति और यूपीआइ के जरिए डिजिटल लेनदेन के विस्तार को भी उन्होंने भारत के परिवर्तन का प्रमाण बताया. चंद्रयान और आदित्य-एल1 की सफलताओं तथा गगनयान की तैयारियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने भरोसा जताया कि भारत विज्ञान और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में अपनी स्थिति लगातार मजबूत कर रहा है. बहरहाल, राजनाथ सिंह के इन दोनों संदेशों का सार स्पष्ट है. भारत आतंकवाद के खिलाफ किसी समझौते के पक्ष में नहीं है, लेकिन वैश्विक शांति और मानव कल्याण के लिए भी प्रतिबद्ध है. वह दुनिया के साथ सहयोग चाहता है, मगर अपनी सुरक्षा, संप्रभुता और राष्ट्रीय हितों के सवाल पर किसी दबाव के आगे झुकने को तैयार नहीं है.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

Delhi hc on cjp tiranga march on jantar-mantar : दिल्ली हाई कोर्ट का सवाल – अनुमति नहीं थी तो क्यों गए जंतर-मंतर?, सीजेपी नेता आशुतोष रांका व सौरव दास को लगाई कड़ी फटकार
खबर

Delhi hc on cjp tiranga march on jantar-mantar : दिल्ली हाई कोर्ट का सवाल – अनुमति नहीं थी तो क्यों गए जंतर-मंतर?, सीजेपी नेता आशुतोष रांका व सौरव दास को लगाई कड़ी फटकार

October 21, 2026
Jamshedpur rural – चाकुलिया के पुराना बाजार सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने किया महाप्रसाद वितरण
खबर

Jamshedpur rural – चाकुलिया के पुराना बाजार सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने किया महाप्रसाद वितरण

October 21, 2026
Jamshedpur rural durga puja – चाकुलिया के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में महिलाओं ने सिंदूर खेला कर दी मां दुर्गा की विदाई, पुराना बाजार सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में महिलाओं ने नृत्य कर खुशी से की मां की विदाई
खबर

Jamshedpur rural durga puja – चाकुलिया के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में महिलाओं ने सिंदूर खेला कर दी मां दुर्गा की विदाई, पुराना बाजार सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में महिलाओं ने नृत्य कर खुशी से की मां की विदाई

October 21, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur theft : एमजीएम थाना क्षेत्र में मेला घूमने गया था पूरा परिवार, चोरों ने घर से लाखों के आभूषण उड़ाये

Jamshedpur dispute during Durga puja – कदमा में पूजा पंडाल घूमने आए लोगों के बीच विवाद, मारपीट और पथराव में पेट्रोल पंप का एक कर्मचारी भी घायल, देखिए – video

Adityapur murder – आदित्यपुर में चाकूबाजी से युवक की हत्या, तीन अन्य घायल

Horoscope Know Your Day Wednesday 21st October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 21 अक्टूबर 2026

Jamshedpur police big action : जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के मामले में चार अभियुक्त गिरफ्तार

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur theft : एमजीएम थाना क्षेत्र में मेला घूमने गया था पूरा परिवार, चोरों ने घर से लाखों के आभूषण उड़ाये

Jamshedpur dispute during Durga puja – कदमा में पूजा पंडाल घूमने आए लोगों के बीच विवाद, मारपीट और पथराव में पेट्रोल पंप का एक कर्मचारी भी घायल, देखिए – video

Adityapur murder – आदित्यपुर में चाकूबाजी से युवक की हत्या, तीन अन्य घायल

Jamshedpur police big action : जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के मामले में चार अभियुक्त गिरफ्तार

Jamshedpur fire – मानगो में सूखे पत्तों और कचरे में लगी आग, लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Jamshedpur theft – बर्मामाइंस में वाइन शॉप की छत काटकर चोरी, 33 हजार नकद और शराब ले उड़े चोर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News