जादूगोड़ा : नरवा पहाड़ यूसिल कॉलोनी में विजयादशमी के अवसर पर मां दुर्गा को श्रद्धा व भक्तिभाव के साथ विदाई दी गई. इस दौरान श्रद्धालुओं ने नरवा पहाड़ यूसिल कॉलोनी से गुर्रा नदी तक नाचते-गाते एवं मां दुर्गा के जयकारे लगाते हुए विसर्जन जुलूस निकाला. श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष फिर आने के मनुहार के साथ गुर्रा नदी में मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जित किया. (नीचे भी पढ़ें)
इस विसर्जन जुलूस की अगुआई नरवा पहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट के खान प्रबंधक, मनोज कुमार, पीसी दास, प्रशांत महतो, सुब्रतो गोप, टीके माझी आर एन महतो, मनोज भक्त ने की. विसर्जन जुलूस में काफी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि की याचना की.





