जमशेदपुर : जमशेदपुर में आयोजित झारखंड-2 क्ले कोर्ट लॉन टेनिस चैंपियनशिप में जमशेदपुर की मेबल जोलेन तोपनो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-18 बालिका एकल वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया. उन्होंने यूनाइटेड क्लब की कृपा भाटिया को फाइनल मुकाबले में 6-3 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. मेबल ने सेमीफाइनल में प्लाक्षा को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. (नीचे भी पढ़ें)
इसके बाद खिताबी मुकाबले में कृपा भाटिया को मात देकर उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया. वहीं, दानियल तोपनो ने हजारीबाग के आरुष रॉय के साथ मिलकर अंडर-18 बालक युगल वर्ग का खिताब भी अपने नाम किया. यह प्रतियोगिता 22 से 25 अक्टूबर तक जमशेदपुर के बेल्डीह क्लब में आयोजित की जा रही है. दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जमशेदपुर में खेल प्रेमियों के बीच खुशी का माहौल है.








