जादूगोड़ा : गृह मंत्रालय के निर्देश पर यूसिल की सुरक्षा में जुटे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने इंस्पेक्टर पवन कुमार व बलविंदर सिंह की अगुआई में शनिवार को यूसिल अस्पताल मैदान में फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया गया. इसमें एनए टोपनो, सुदाम सोरेन समेत भारी संख्या में जवानों ने मैदान में दौड़ लगाई. इस बाबत इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि खुशहाल जीवन व स्वस्थ रहने के लिए दौड़ काफी लाभदायक है. गृह मंत्रालय के निर्देश पर फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया गया था, जहां भारी संख्या में जवानों ने स्वस्थ शरीर, स्वस्थ्य मन की भावना को लेकर दौड़ में हिस्सा लिया.








