• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, October 25, 2026
22 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand bjp-भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रांची के सुकुरहुटू के बूथ संख्या-249 पर कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के साथ सुनी “मन की बात”राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दूर खड़े बूथ अध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष को पास बुलाकर अपने समीप किया खड़ा, कहा—आप हमारे मालिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महिलाओं से किया संवाद, महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और बेटियों की शिक्षा पर दिया जोर

October 25, 2026
in खबर
0

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांके विधानसभा क्षेत्र के सुकुरहुटू स्थित बिरसा मंडप अखाड़ा के परिसर में बूथ संख्या-249 पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणजनों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 139वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया.इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए. तत्पश्चात “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत रुद्राक्ष का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.कार्यक्रम के पश्चात उन्होंने वहां उपस्थित महिलाओं, परिवारजनों से आत्मीय संवाद किया. इस दौरान उन्होंने ऐसा संदेश दिया, जिसने संगठन में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की अहमियत को न केवल रेखांकित किया बल्कि पार्टी के हर कार्यकर्ता का सीना गर्व से भर दिया.राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यक्रम स्थल पर पीछे खड़े बूथ अध्यक्ष आकाश कुमार और मंडल अध्यक्ष प्रभात कुमार को अपने पास बुलाकर अपने बगल में खड़ा किया. बूथ अध्यक्ष को अपना मालिक बताते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान और संगठन में बूथ स्तर की भूमिका के महत्व का स्थापित किया.इस दौरान उन्होंने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो प्रधानमंत्री के विचारों, संदेश और जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करते हैं.(नीचे भी पढ़े)

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि वे रांची में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए थे और इसी क्रम में उन्हें कांके विधानसभा क्षेत्र में आकर आम लोगों के साथ “मन की बात” सुनने का अवसर मिला. उन्होंने उपस्थित सभी लोगों का अभिनंदन करते हुए उनके प्रति आभार जताया. उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री के प्रेरणादायक संदेशों को केवल सुनकर न रहें, बल्कि यहां से उन संदेशों को लेकर जाएं और अपने परिवार, गांव तथा समाज के अन्य लोगों तक भी पहुंचाएं.राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी लखपति दीदी योजना का उल्लेख करते हुए महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण पर जोर दिया. कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री मिशन मोड में काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि तीन करोड़ लखपति दीदियां बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा चुका है और अब इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए अधिक से अधिक महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना है.उन्होंने कहा कि जब माता-बहनें आर्थिक रूप से मजबूत होती हैं, तो केवल एक परिवार नहीं, बल्कि दो-दो परिवारों को संबल मिलता है. महिलाएं दो-दो परिवार को संवारती हैं. इसलिए महिलाओं का आर्थिक सशक्तीकरण विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.नितिन नवीन ने अगली पीढ़ी को शिक्षित करने पर जोर देते हुए कहा कि बच्चों की शिक्षा और बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए.(नीचे भी पढ़े)

बेटियों को पढ़ाना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और जीवन में आगे बढ़ने के अवसर देना परिवार तथा समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक है.उन्होंने लोगों से प्रधानमंत्री के विचारों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया. कार्यक्रम के अंत में उन्होंने उपस्थित लोगों को “प्रणाम” और “जोहार” करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम स्थल से रवाना हो गए.इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, प्रदेश मंत्री अमित सिंह, पूर्व विधायक समरी लाल, मन की बात कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक अमित कुमार, रांची पश्चिमी जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता, महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

jharkhand bjp : झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य बनाए गए कुलवंत सिंह बंटी, बैठक में हुए शामिल
खबर

jharkhand bjp : झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य बनाए गए कुलवंत सिंह बंटी, बैठक में हुए शामिल

October 25, 2026
Jamshedpur trayambak mahadev mandir kali puja : त्र्यंबक महादेव मंदिर में काली पूजा पर काल्पनिक पंडाल का होगा निर्माण, मंदिर काली पूजा कमेटी की बैठक में लिया गया निर्णय
खबर

Jamshedpur trayambak mahadev mandir kali puja : त्र्यंबक महादेव मंदिर में काली पूजा पर काल्पनिक पंडाल का होगा निर्माण, मंदिर काली पूजा कमेटी की बैठक में लिया गया निर्णय

October 25, 2026
Jharkhand visually impaired cricket team- अहमदाबाद मे खेले जाने वाले नागेश ट्रॉफी 2026 में भाग लेगी झारखंड की दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम, 28 से शुरू होगी प्रतियोगिता
खबर

Jharkhand visually impaired cricket team- अहमदाबाद मे खेले जाने वाले नागेश ट्रॉफी 2026 में भाग लेगी झारखंड की दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम, 28 से शुरू होगी प्रतियोगिता

October 25, 2026
Next Post
jharkhand bjp working committee meeting-कार्यसमिति बैठक के दूसरे दिन भाजपा का राजनीतिक प्रस्ताव-02 सर्वसम्मति से पारित, अबुआ सरकार से ठगुआ सरकार तक,बाबूलाल मरांडी ने राजनीतिक प्रस्ताव में हेमंत सरकार को घेरा, आदिवासी अस्मिता से लेकर भ्रष्टाचार, कुशासन तक उठाए सवाल,राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन से मिले मार्गदर्शन के बाद नई ऊर्जा व उत्साह से लबरेज दिखे कार्यकर्ता

Jamshedpur tulsi bhawan : तुलसी भवन में आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जयंती सह विजया मिलन समारोह आयोजित, काव्य कलश में कवियों ने प्रस्तुत कीं स्वरचित कविताएं

Jamshedpur tulsi bhawan : तुलसी भवन में आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जयंती सह विजया मिलन समारोह आयोजित, काव्य कलश में कवियों ने प्रस्तुत कीं स्वरचित कविताएं

jamshedpur jdu meeting-जदयू की मासिक बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, 31 अक्टूबर को प्रदेश अध्यक्ष का होगा स्वागत, दिसंबर में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी

jamshedpur jdu meeting-जदयू की मासिक बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, 31 अक्टूबर को प्रदेश अध्यक्ष का होगा स्वागत, दिसंबर में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jharkhand bjp : झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य बनाए गए कुलवंत सिंह बंटी, बैठक में हुए शामिल

Jamshedpur trayambak mahadev mandir kali puja : त्र्यंबक महादेव मंदिर में काली पूजा पर काल्पनिक पंडाल का होगा निर्माण, मंदिर काली पूजा कमेटी की बैठक में लिया गया निर्णय

Jharkhand visually impaired cricket team- अहमदाबाद मे खेले जाने वाले नागेश ट्रॉफी 2026 में भाग लेगी झारखंड की दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम, 28 से शुरू होगी प्रतियोगिता

jamshedpur ivana art- कला बनी मन की अभिव्यक्ति का माध्यम,‘आर्ट ऐज थेरेपी’के साथ इवाना आर्ट के दस साल पूरे

jamshedpur congress-पांच प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने जताया आभार, नवनियुक्त अध्यक्षों को दी शुभकामनाएं

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jharkhand bjp : झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य बनाए गए कुलवंत सिंह बंटी, बैठक में हुए शामिल

Jamshedpur trayambak mahadev mandir kali puja : त्र्यंबक महादेव मंदिर में काली पूजा पर काल्पनिक पंडाल का होगा निर्माण, मंदिर काली पूजा कमेटी की बैठक में लिया गया निर्णय

Jharkhand visually impaired cricket team- अहमदाबाद मे खेले जाने वाले नागेश ट्रॉफी 2026 में भाग लेगी झारखंड की दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम, 28 से शुरू होगी प्रतियोगिता

jamshedpur ivana art- कला बनी मन की अभिव्यक्ति का माध्यम,‘आर्ट ऐज थेरेपी’के साथ इवाना आर्ट के दस साल पूरे

jamshedpur congress-पांच प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने जताया आभार, नवनियुक्त अध्यक्षों को दी शुभकामनाएं

Jamshedpur chhath mahaparv preparations : टेल्को सीटू तालाब में भव्य रूप से मनेगा छठ पर्व, संध्या अर्घ के दिन होगा माता की चौकी का आयोजन

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News