जमशेदपुर : सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन / तुलसी भवन की ओर से संस्थान के चित्रकूट सभागार में ‘काव्य कलश’ (विजया मिलन समारोह) सह आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के उपाध्यक्ष रामनन्दन प्रसाद तथा संचालन रीना सिन्हा सलोनी ने किया. सरस्वती वंदना नीलाम्बर चौधरी एवं स्वागत भाषण संस्थान के महासचिव डॉ प्रसेनजित तिवारी ने प्रस्तुत किया. जबकि माधवी उपाध्याय ने महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन परिचय प्रस्तुत किया. मौके पर मुख्य अतिथि अर्का जैन विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ अंगद तिवारी सहित संस्थान के वरीय न्यासी मुरलीधर केडिया एवं अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मूनका मंचासीन रहे. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम के प्रारंभ में दीप प्रज्वलन, मां दुर्गा एवं महर्षि वाल्मीकि की तस्वीर पर पुष्पार्पण किया गया. तत्पश्चात विजया मिलन समारोह के अवसर पर आयोजित काव्य कलश में नगर के 36 कवियों ने रचनाओं का सस्वर पाठ किया. इस दौरान विजय के गीत, माँ दुर्गा की शक्ति, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की वीरता और असत्य पर सत्य की विजय का गान करने वाली कविताओं ने श्रोताओं में देशभक्ति और उत्साह का संचार किया. (नीचे भी पढ़ें)
काव्य पाठ करने वालों में डॉ यमुना तिवारी ‘व्यथित’, नीलिमा पाण्डेय, माधवी उपाध्याय, राजेन्द्र साह राज, मनीष सिंह ‘वंदन’, हरभजन सिंह ‘रहबर’, नीलाम्बर चौधरी, बलविंदर सिंह, लक्ष्मी सिंह ‘रूबी’, रीना सिन्हा ‘सलोनी’, किरण कुमारी, अनिमा मिश्रा,वीणा कुमारी ‘नंदिनी’, मंजू कुमारी, रेखा सहाय, शक्ति श्रीवास्तव, ललिता मूनका, शशि भूषण, पूनम सिंह, रीना गुप्ता श्रुति, स्मृति पांडेय चौबे, सुस्मिता मिश्रा, जय प्रकाश पाण्डेय, प्रतिभा प्रसाद, हरिकिशन चावला, डॉ उदय प्रताप हयात, अरुणा झा, वसंत जमशेदपुरी, डॉ मिथिलेश चौबे, सुजय कुमार, प्रणति शरण, आलोक मंजरी विदुषी, डॉ अनिता निधि, वंदना केसर भारती प्रमुख रहे.





