जमशेदपुर: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की जमशेदपुर महानगर एवं पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई की मासिक बैठक बारीडीह स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई. बैठक में संगठन विस्तार, प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो के 31 अक्टूबर को जमशेदपुर आगमन एवं स्वागत, 2 अक्टूबर को मुसाबनी में आयोजित संगठनात्मक बैठक तथा दिसंबर में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने की तैयारियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई.बैठक में पार्टी संगठन को जिला, प्रखंड एवं स्थानीय स्तर पर मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया. वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय, नियमित जनसंपर्क और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रियता आवश्यक है.
प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो के 31 अक्टूबर को जमशेदपुर आगमन को लेकर बैठक में चर्चा की गई. उनके स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला एवं महानगर इकाई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा आपसी समन्वय के साथ तैयारियां करने पर जोर दिया गया. बैठक में 2 अक्टूबर को मुसाबनी में आयोजित प्रदेश अध्यक्ष की संगठनात्मक बैठक के संदर्भ में संगठन की गतिविधियों एवं कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विचार-विमर्श किया गया. जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संगठन की सक्रियता बढ़ाने, स्थानीय कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा जिला इकाई और क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया.(नीचे भी पढ़े)
बैठक में दिसंबर माह में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने की तैयारियों पर भी चर्चा हुई. सम्मेलन के माध्यम से जिले एवं महानगर के कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाकर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करने, कार्यकर्ताओं के सुझाव प्राप्त करने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने पर विचार किया गया.बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव एवं महानगर अध्यक्ष अजय कुमार ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. बैठक का संचालन जिला महासचिव कुलविंदर सिंह पन्नू ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन हरविंदर सिंह ने किया.बैठक में मुख्य रूप से सुबोध श्रीवास्तव, अजय कुमार, कुलविंदर सिंह पन्नू, चंद्रशेखर राव, ऊषा यादव, दुर्गा राव, बिनोद सिंह, प्रवीण सिंह, परमजीत श्रीवास्तव, विकास साहनी, दिनेश सिंह, प्रेम सक्सेना, मृत्युंजय शर्मा, सुजीत झा, संजीव सिंह, दीपक गौड़, भरत पांडे, चुन्नू भूमिज, राकेश कुमार, शंकर कर्मकार, विनोद राय, बबलू कुमार, विजय राव, सुबोध प्रसाद, अशोक सिंह, निलरंजन श्रीवास्तव, राजेश कुमार, शमशाद खान, संजय कुमार सिंह, अनिल प्रकाश ठाकुर, दिलीप प्रजापति, जितेंद्र कुमार, सुभाष कुमार, विनय कुमार सिन्हा, परविंदर राम, गणेश चंद्रा एवं दर्शन सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.








