जादूगोड़ा : आगामी 1 नवंबर को नरवा पहाड़ यूसिल कॉलोनी स्थित काली मंदिर में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है. इस मौके भजन गायक जमशेदपुर वासी नवीन कुमार गोल्डी भक्ति गीतों से लोगों को झुमाएंगे. इस बाबत नरवा पहाड़ काली मंदिर कमिटी के एससी बोस ने बताया कि इस भक्तिमय आयोजन में जहां भक्ति, श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा वहीं पूरा वातावरण मां के जयकारों व भक्ति गीतों से गूंज उठेगा. इसको लेकर नरवा पहाड़ यूसिल कर्मियों, बाल कृष्ण मिश्रा, पूर्व शिक्षक एस लाभ, डीएन सिंह समेत अन्य कंपनी कर्मियों में उल्लास का माहौल कायम है. (नीचे भी पढ़ें)
आयोजक एससी बोस ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान के साथ मां भगवती की पूजा-अर्चना के साथ होगी. इसके बाद भजन गायकों द्वारा एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि भजन संध्या केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोगों को आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता के सूत्र में बांधने का भी माध्यम है.












