जमशेदपुर : जमशेदपुर में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पूर्वी सिंहभूम जिला (जमशेदपुर) प्रशासन के वरीय अधिकारियों को जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की ओर से पुष्पगुच्छ (बुके) भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया. (नीचे भी पढ़े)

इस अवसर पर उपायुक्त राजीव रंजन, एसएसपी डॉ एतेशाम बकारिब, डीडीसी नागेंद्र पासवान, एसडीओ अर्नब मिश्रा, सिटी एसपी ललित मीणा, ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल, एडीसी अनुराग तिवारी, एडीएम लॉ एंड आर्डर मुकेश मछुआ को सम्मानित किया गया. जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के सभी अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन, तत्परता, सहयोग और बेहतर व्यवस्थाओं के कारण दुर्गा पूजा के दौरान पूजा समितियों एवं श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकीं. (नीचे भी पढ़े)

उनके निरंतर प्रयासों से दुर्गा पूजा का आयोजन सुचारु रूप से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण सहयोग मिला. जमशेदपुर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों, पुलिस प्रशासन, नगर निकाय एवं संबंधित विभागों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करती है. जनसेवा, सुरक्षा एवं धार्मिक आयोजनों को सफल बनाने में आपका सहयोग सराहनीय एवं प्रशंसनीय है. बहुत सारे स्थलों पर नई व्यवस्था जिला प्रशासन के द्वारा की गई जिसमें सफलता भी प्राप्त हुई ट्रैफिक व्यवस्था में काफी सुधार देखने को मिला, विसर्जन घाटों पर बेहतर व्यवस्था एवं विभिन्न घाटों पर क्रेन की व्यवस्था की गई जिससे सुरक्षित वातावरण में विसर्जन को भी स समय संपन्न कराया गया. (नीचे भी पढ़े)

इन सभी प्रयासों को लेकर केंद्रीय समिति समस्त जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया. प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से मुख्य संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, वरिय उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह, महासचिव आशुतोष सिंह, परमात्मा मिश्रा,गौतम प्रसाद, अशोक सिंहा, धर्मेंद्र प्रसाद, नंदलाल सिंह, चमनदीप गिल, सोनू भौमिक, प्रदीप दास, ओम्यो ओझा, अभिषेक कुमार, राजीव सिंह, राम प्रसाद जायसवाल, शंभू मुखी, जितेंद्र कुमार, इंद्रजीत सिंह, मुख्य रूप से मौजूद थे.












