नई दिल्ली / जमशेदपुर : गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सतीश सिंह ने भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से नई दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान सतीश सिंह ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनके स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की. (नीचे भी पढ़ें)
मुलाकात के दौरान झारखंड की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, राज्य के सामाजिक एवं विकासात्मक परिदृश्य तथा संगठनात्मक गतिविधियों सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई. इस दौरान झारखंड की राजनीतिक दिशा, जनहित से जुड़े मुद्दों और राज्य के समग्र विकास को लेकर भी विचारों का आदान-प्रदान किया गया.












