रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के राजू ने शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान मुख्यमंत्री एवं उनके बीच राज्य में चलाई जा रही विकासात्मक योजनाओं के संचालन, वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति सहित कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई. इस शिष्टाचार मुलाकात के अवसर पर झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक प्रदीप यादव एवं विधायक श्री राजेश कच्छप उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान सरकार के सेहत को लेकर चर्चा की गयी जबकि विपक्षी दलों द्वारा लगातार हो रहे हमले को कैसे टक्कर देना है, इसको लेकर भी बातचीत की गयी है. हालांकि, अधिकारिक तौर पर सिर्फ यह बताया गया है कि यह अनौपचारिक मुलाकात थी.












