जमशेदपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर सामाजिक संस्था ‘कोशिश – एक मुस्कान लाने की’ के संरक्षक एवं समाजसेवी शिव शंकर सिंह द्वारा बुधवार को न्यू केबल टाउन स्थित छठ घाट पर छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के बीच लौकी का वितरण किया गया. छठ महापर्व में लौकी का विशेष धार्मिक एवं पारंपरिक महत्व है. इसी आस्था और सेवा भावना को ध्यान में रखते हुए शिव शंकर सिंह ने श्रद्धालुओं के बीच लौकी वितरित कर पर्व की खुशियों में सहभागी बनने का प्रयास किया. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छठ महापर्व केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, पवित्रता और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है. इस पावन अवसर पर जरूरतमंदों एवं व्रतियों की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है. उन्होंने कहा कि संस्था ‘कोशिश – एक मुस्कान लाने की’ सदैव समाज के हर वर्ग की सहायता एवं सेवा के लिए तत्पर रहती है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने सभी छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया से सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की. इस पावन अवसर पर मुख्य रूप से स्थानीय निवासी अभिभावक रामरेखा सिंह, हनुमान मंदिर के पंडित, संजय सिंह, सुरेश पाण्डे, उमेश सिंह, विनय तिवारी एवम अन्य लोग उपस्थित हुए.












